<

John Campbell ने किया ऐसा कमाल, क्रिस गेल का 24 साल पुराना रिकॉर्ड हो गया ध्वस्त! खेली 101 रनों की तूफानी पारी

John Campbell: गुवाहाटी में जा रहे दूसरे वनडे में जॉन कैंपबेल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उन्होंने न सिर्फ 68 गेंदों में 101 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली, बल्कि महज 29 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का सालों पुराना महारिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया.

भारत बनाम वेस्टइंडीज गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह भारत के खिलाफ वनडे मैच में सबसे तेज़ अर्धशतक (हाफ सेंचुरी) लगाने वाले वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज बन गए हैं.

33 साल के कैंपबेल से पहले यह रिकॉर्ड दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था. गेल ने 2002 में अहमदाबाद में भारत के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी. लेकिन गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में कैंपबेल ने केवल 29 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी करके यह रिकॉर्ड तोड़ दिया.

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज़ के लिए सबसे तेज़ वनडे फिफ्टी

  • जॉन कैंपबेल – 29 गेंद (गुवाहाटी, 2026)
  • क्रिस गेल – 30 गेंद (अहमदाबाद, 2002)
  • क्रिस गेल – 30 गेंद (पोर्ट ऑफ स्पेन, 2019)
  • वेवैल हाइंड्स – 32 गेंद (वडोदरा, 2002)
  • निकोलस पूरन – 33 गेंद (विशाखापट्टनम, 2019)

गुवाहाटी में कैंपबेल ने बनाए 101 रन

गुवाहाटी में ओपनिंग करने उतरे जॉन कैंपबेल शुरुआत से ही शानदार लय में दिखे. उन्होंने 148.52 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्हें गुरनूर ब्रार की गेंद पर नमन धीर ने कैच आउट किया.

जॉन कैंपबेल का वनडे करियर

जॉन कैंपबेल ने वेस्टइंडीज़ के लिए अब तक 16 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने 14 पारियों में 522 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. वनडे में उनका सबसे बेहतरीन स्कोर 179 रन है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

IDT विद्यार्थियों ने डेनिम में रचा नवरात्रि का नया अंदाज़

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: Institute of Design & Technology (IDT), Surat के विद्यार्थियों ने इस…

Last Updated: September 30, 2026 19:22:16 IST

2026 के कॉर्पोरेट वर्कर की कहानी कहता है 55 साल पुराना ये गाना, राजेश खन्ना और किशोर कुमार ने रचा था इतिहास

Bollywood Evergreen Song: बॉलीवुड में लगभग हर तरीके की सिचुएशन के लिए गाने हैं. आज…

Last Updated: September 30, 2026 18:57:53 IST

आसाराम को गुजरात हाईकोर्ट से झटका, अस्थायी जमानत अर्जी खारिज, पत्नी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर सकेंगे बात

Asaram temporary bail plea rejected : गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम की पत्नी से मिलने के…

Last Updated: September 30, 2026 18:55:38 IST

UP Crime: दहेज विवाद में घर बना जंग का मैदान, कमरे में बंद कर मायके वालों को पीटा

UP Crime: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: September 30, 2026 18:51:37 IST

UP Crime: सड़क पर जबरन कार में बैठाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर…; मथुरा में FIR दर्ज

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: September 30, 2026 18:17:50 IST

Amir Jangoo: कौन हैं आमिर जांगू? रिचर्ड्स-लारा भी नहीं कर सके किया ऐसा कारनामा, चर्चा में आया पाकिस्तान कनेक्शन!

Who is Amir Jangoo: कौन हैं आमिर जांगू, जिन्होंने गुवाहाटी के मैदान पर सिर्फ 70…

Last Updated: September 30, 2026 18:21:10 IST