भारत बनाम वेस्टइंडीज गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह भारत के खिलाफ वनडे मैच में सबसे तेज़ अर्धशतक (हाफ सेंचुरी) लगाने वाले वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज बन गए हैं.
33 साल के कैंपबेल से पहले यह रिकॉर्ड दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था. गेल ने 2002 में अहमदाबाद में भारत के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी. लेकिन गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में कैंपबेल ने केवल 29 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी करके यह रिकॉर्ड तोड़ दिया.
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज़ के लिए सबसे तेज़ वनडे फिफ्टी
- जॉन कैंपबेल – 29 गेंद (गुवाहाटी, 2026)
- क्रिस गेल – 30 गेंद (अहमदाबाद, 2002)
- क्रिस गेल – 30 गेंद (पोर्ट ऑफ स्पेन, 2019)
- वेवैल हाइंड्स – 32 गेंद (वडोदरा, 2002)
- निकोलस पूरन – 33 गेंद (विशाखापट्टनम, 2019)
गुवाहाटी में कैंपबेल ने बनाए 101 रन
गुवाहाटी में ओपनिंग करने उतरे जॉन कैंपबेल शुरुआत से ही शानदार लय में दिखे. उन्होंने 148.52 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्हें गुरनूर ब्रार की गेंद पर नमन धीर ने कैच आउट किया.
जॉन कैंपबेल का वनडे करियर
जॉन कैंपबेल ने वेस्टइंडीज़ के लिए अब तक 16 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने 14 पारियों में 522 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. वनडे में उनका सबसे बेहतरीन स्कोर 179 रन है.