<
Categories: खेल

WWE: तलाक के बाद इंजीनियर पर आया दिल, 8 साल बाद की शादी, जॉन सीना की दिलचस्प लव स्टोरी

WWE Star John Cena Love Story: WWE स्टार जॉन सीना के लाइफ में कई लड़कियां आई हैं. साल 2012 में तलाक के बाद उन्होंने 2020 में शरियातजा देह से शादी की थी. आइए जानते हैं दोनों की लव स्टोर कैसे शुरू हुई थी.

WWE के दिग्गज और हॉलीवुड स्टार जॉन सीना ने साल 2009 में दूसरी शाजदी अपनी स्कूल टाइम की गर्लफ्रेड एलिज़ाबेथ ह्यूबरडो से शादी की थी. यह रिश्ता तब का था, जब सीना ग्लोबल सुपरस्टार भी नहीं बने थे. हालांकि, यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद एलिज़ाबेथ से जॉन का रिश्ता खत्म हो गया और 8 साल बाद उन्होंने एक इंजीनियर से शादी की जिनका नाम शाय शरियातजादेह है.

पहली शादी टूटने के बाद जॉन सीना का नाम WWE की मशहूर स्टार निक्की बेला के साथ जुड़ा. दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा और साल 2017 में उनकी सगाई भी हुई, लेकिन 2018 में यह रिश्ता खत्म हो गया. शादी और बच्चों को लेकर अलग-अलग सोच इस ब्रेकअप की बड़ी वजह मानी गई. हालांकि, दोनों ने कभी शादी नहीं की.

कौन हैं शाय शरियातजा देह?

जॉन सीना की जिंदगी में प्यार दोबारा आया शाय शरियातजादेह के रूप में, जो उनकी दूसरी और मौजूदा पत्नी हैं. शाय का जन्म ईरान में हुआ था और बाद में वह कनाडा में पली-बढ़ीं. शाय एक पढ़ी-लिखी इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर हैं और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया से अपनी पढ़ाई पूरी की. उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, मोटोरोला सॉल्यूशंस और सोनाटाइप जैसी बड़ी टेक कंपनियों में अहम पदों पर काम किया है.

कब हुई  मुलाकात और शादी?

जॉन सीना और शाय की मुलाकात साल 2019 में वैंकूवर में हुई थी. उस समय सीना फिल्म प्लेइंग विद फायर की शूटिंग कर रहे थे. दोनों का रिश्ता तेजी से आगे बढ़ा और 12 अक्टूबर 2020 को फ्लोरिडा के टैम्पा में एक निजी समारोह में दोनों ने शादी कर ली. बाद में उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ वैंकूवर में भी शादी का जश्न मनाया.

जॉन सीना और शाय की नेट वर्थ

जॉन सीना की कुल संपत्ति का अनुमान करीब 80 मिलियन डॉलर लगाया जाता है, जो उन्होंने WWE, फिल्मों, टीवी शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई है. वहीं, शाय शरियातज़ादेह की नेट वर्थ करीब 2 मिलियन डॉलर मानी जाती है, जो उनके टेक करियर से आई है. दोनों की संपत्ति मिलाकर लगभग 82 मिलियन डॉलर बताई जाती है. 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST

पहले पीछे आया, फिर लड़की का टॉप उठा… राजस्थान की सड़कों पर सरेआम छेड़छाड़, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Jaipur Woman Harassment Video: जयपुर में फिर से एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने कानून…

Last Updated: April 9, 2026 22:17:05 IST

सोशल मीडिया पर मिया खलीफा के वीडियो ने मचाया बवाल, लेबनान को खत्म करने के लिए इस्तेमाल हो रही है अमेरिकी फंडिंग!

लेबनानी मूल की पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार और वर्तमान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिया खलीफा ने…

Last Updated: April 9, 2026 22:09:23 IST

Hyundai: Creta का समर एडिशन लॉन्च, हर वेरिएंट में मिलेंगे नए फीचर्स, ऑन-रोड कीमत क्या है?

Hyundai Creta Summer Edition:हुंडई मोटर कंपनी ने भारत में हुंडई क्रेटा का समर एडिशन लॉन्च…

Last Updated: April 9, 2026 21:59:55 IST

Odisha: सड़क पर दंड नाच के दौरान भिड़े दो गुट, जमकर चले डंडे, बेरहमी से किया एक-दूसरे पर हमला, काबू करना हुआ मुश्किल

Odisha Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. हिन्जिलिकाटु…

Last Updated: April 9, 2026 21:59:29 IST