Justin Greaves World Record: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया. ग्रीव्स ने इस मैच में अपनी दूसरी स्पेल में 5 लगातार मेडन ओवर डाले और सभी में 1-1 विकेट लिया.
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया.
Justin Greaves World Record: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच त्रिनिदाद में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने इतिहास रच दिया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा कारनामा किया, जो टेस्ट क्रिकेट में पहले कभी नहीं हुआ. दरअसल, जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी दूसरी स्पेल में खतरनाक गेंदबाजी की. उन्होंने लगातार 5 मेडन ओवर डाले. दिलचस्प बात यह रही कि इन सभी 5 ओवरों में उन्होंने 1-1 विकेट चटकाया. इसी के साथ जस्टिन ग्रीव्स लगातार 5 मेडन ओवर में 5 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने हैं. उनकी घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान का बल्लेबाजी ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया.
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने अपने पहले स्पेल में 1 मेडन के साथ 6 ओवर डाले, जिसमें बिना विकेट लिए 27 रन लुटाए. इसके बाद जब वह दूसरी स्पेल में गेंदबाजी करने आए, तो पाकिस्तानी टीम को तहस-नहस कर दिया. उन्होंने लगातार 5 मेडन ओवर डालते हुए 5 विकेट चटकाए. यह 149 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है. इससे पहले इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने लगातार 4 मेडन ओवर में 4 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था. अब जस्टिन ग्रीव्स ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है.
Had it on a string ✨#WIvPAK | #MenInMaroon | #Milestone pic.twitter.com/QwWI4eYW2f
— Windies Cricket (@windiescricket) July 27, 2026
पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी खेल रही थी और मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी. इस बीच जस्टिन ग्रीव्स पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए काल बनकर खड़े हो गए. उन्होंने पहले पाकिस्तान के शान मसूद को बोल्ड किया, जो शतक बनाकर खेल रहे थे. इसके बाद आमिर जमाल को अगला शिकार बनाया, जो 3 रन बनाकर आउट हुए. फिर उन्होंने अगले ओवर में अली उस्मान को शून्य पर ही पवेलियन भेज दिया. इसके बाद जस्टिन ग्रीव्स ने मोहम्मद रिजवान को आउट किया और फिर मोहम्मद अब्बास को भी पवेलियन भेज दिया.
मैच की बात करें, तो वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 311 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप ने 92 रन और केवम हॉज ने 84 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में उतरी पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में 282 पर ही ढेर हो गई. इससे वेस्टइंडीज को 29 रनों की बढ़त मिल गई. दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 7 विकेट के नुकसान पर 126 बनाकर 156 रनों की लीड ले ली है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज 155 रनों से आगे है.
Silver Price Today 9 Nov 2026: दिवाली के बाद चांदी की कीमतों में फिर तेजी…
Gold Price 9 November 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,44,400…
MP Fire Incident: मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में…
Nvidia CEO Jensen Huang से जुड़े विवाद में Alice Huang चर्चा में हैं. चीन की…
Banda River Tragedy: बांदा में दीपावली के दिन बागे नदी में नहाने गए तीन युवक…
Air Pollution: पंजाब का बठिंडा 1258 के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ देश के…