हत्या से पहले शराब पार्टी की थी और दोस्तों के बीच बिल को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते दुपट्टे से गला घोंटकर अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया.
दुपट्टे से दबा दिया गला, फिर YouTube देखकर कर दिया ऐसा कांड; खाटूश्याम मंदिर में मांगने गया 'गुनाहों' की माफी !
राजस्थान की राजधानी जयपुर से दो ऐसे सनसनीखेज और दिल दहला देने वाले मामले सामने आए हैं, जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है. जयपुर पश्चिम पुलिस कमिश्नरेट ने बिंदायका और भांकरोटा इलाकों में हुई दो अलग-अलग हत्याओं का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन दोनों हत्याओं की गुत्थी सुलझाते हुए बताया कि मामूली-सी बात पर रिश्तों और दोस्ती का कत्ल कर दिया गया. एक मामले में जहां शराब पार्टी के दौरान होटल के खर्च को लेकर हुए झगड़े में दोस्तों ने ही अपने साथी को मौत के घाट उतार दिया, वहीं दूसरे मामले में भेड़ों की रखवाली को लेकर हुए विवाद में एक रिश्तेदार ने ही दूसरे रिश्तेदार की जान ले ली. आइए आपको बताते हैं कि इन दोनों मामलों में आखिर क्या और कैसे हुआ था-
पहली घटना जयपुर के बिंदायका इलाके की है. 25 जुलाई को सिवार मोड़ स्थित श्री होटल में एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला था. मृतक की पहचान दिनेश उर्फ दन्शी गवारिया के रूप में हुई. होटल के रिकॉर्ड से पता चला कि दिनेश अपने 2 दोस्तों- संजय कुमार कासोटिया और नितेश गवारिया के साथ रुका था, लेकिन घटना के बाद से वे दोनों गायब थे और उनके फोन भी बंद आ रहे थे. पुलिस ने तुरंत अपनी टीमें गठित कीं और सूचना मिलने पर दौसा के भांडारेज रोड से दोनों आरोपियों को दबोच लिया.
पूछताछ में सामने आया कि तीनों ने होटल में बैठकर शराब पार्टी की थी. पार्टी का बिल और खर्च चुकाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया. गुस्से में आकर संजय और नितेश ने दिनेश के ही दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने अपने फोन फ्लाइट मोड पर डाल दिए और मृतक का फोन लेकर उसका सिमकार्ड तोड़कर फेंक दिया. फरारी के दौरान दौसा में उन्होंने होटल के वाई-फाई से यूट्यूब पर सर्च किया कि ‘पुलिस हत्या के मामलों में कैसे पकड़ती है और क्या सजा मिलती है?’ इसके बाद वे सीकर जिले में खाटूश्याम मंदिर भी गए और भगवान से अपनी इस करतूत के लिए माफी मांगी. वे गुजरात भागने की फिराक में थे, उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए.
दूसरी घटना भांकरोटा इलाके के बीड की ढाणी जयसिंहपुरा की है. यहां रविवार को कालू बागरिया नाम के एक व्यक्ति का शव मिला, जो मूल रूप से दूदू के गुढ़ा सायपुरा का रहने वाला था और भेड़ चराने का काम करता था. पुलिस के मुताबिक, कालू बागरिया की हत्या उसके ही रिश्तेदार और साथी हरदेव बागरिया ने की थी. दोनों रात को भेड़ों के रेवड़ की रखवाली कर रहे थे. तय हुआ था कि रात में पहरा देने की बारी बंटी होगी. हरदेव ने रात 2 बजे तक पहरा दिया, जिसके बाद कालू की बारी आई, लेकिन वह सो गया.
ड्यूटी के दौरान कालू के सोने से नाराज होकर हरदेव ने गुस्से में आकर लाठी और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही कालू की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी हरदेव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें:- बुजुर्ग मां पर भी नहीं आया रहम, ईंट-पत्थर से सौतेले बेटे ने किए ताबड़तोड़ बार, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम!
भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाने वाला दूसरा वनडे…
Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…
IND vs WI 2nd ODI Predicted Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे…
Jubin Nautiyal Baby Boy: जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी ने…
Mohit Sharma: IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा फैसला लेते हुए…
Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…