Live TV
Search
Home > खेल > IND VS SL: ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का ऐसा रिकॉर्ड, गंभीर का सीना हुआ चौड़ा; बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज

IND VS SL: ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का ऐसा रिकॉर्ड, गंभीर का सीना हुआ चौड़ा; बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज

IND VS SL | Rishabh Pant Breaks Adam Gilchrist Record: ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बना दिया. ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-08-24 12:24:35

Mobile Ads 1x1

IND VS SL | Rishabh Pant Breaks Adam Gilchrist Record: भारत के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के दूसरे दिन, ऋषभ पंत ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमार की भारतीय पारी के 90वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोरदार छक्का मारा. इस छक्के के साथ ही ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बना दिया. ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट मैचों में 100 छक्के लगाए थे. ऋषभ पंत के नाम अभी 52 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में 101 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. इसके साथ ही ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. बेन स्टोक्स ने 122 टेस्ट मैचों की 220 पारियों में 138 छक्के लगाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

  • बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) – 138 छक्के
  • ब्रेंडन मैकुलम (न्यूज़ीलैंड) – 107 छक्के
  • ऋषभ पंत (भारत) – 101 छक्के
  • एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 100 छक्के
  • टिम साउथी (न्यूज़ीलैंड) – 98 छक्के
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज़) – 98 छक्के
  • जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 97 छक्के
  • वीरेंद्र सहवाग (भारत) – 91 छक्के

MORE NEWS