<

घायल शेर की तरह टूट पड़े कुलदीप यादव! 1 मैच में 10 विकेट लेकर मचाया कहर, गौतम गंभीर को दिया सीधा मैसेज

Kuldeep Yadav 10 Wicket Haul: काउंटी क्रिकेट में 10 विकेट लेकर कुलदीप यादव ने गदर मचा दिया है. श्रीलंका दौरे पर ड्रॉप होने के बाद इस चाइनामैन स्पिनर ने अपनी जादुई गेंदबाजी से गौतम गंभीर और सेलेक्टर्स को करारा जवाब दिया है. जानिए कैसे कुलदीप का यह खतरनाक स्पेल टेस्ट टीम में उनकी वापसी के रास्ते खोल सकता है.

Kuldeep Yadav County Cricket 2026: भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद ‘चाइनामैन’ कुलदीप यादव का गुस्सा आखिरकार इंग्लैंड की धरती पर फूट ही पड़ा. श्रीलंका दौरे पर सिर्फ एक मैच खिलाकर ड्रॉप किए जाने का जवाब उन्होंने अपनी जादुई गेंदबाजी से दिया है. काउंटी क्रिकेट में कदम रखते ही कुलदीप ने विरोधी टीम के खिलाफ ऐसा तूफान बरपाया कि अकेले ही 10 विकेट चटकाकर सनसनी मचा दी. इस धाकड़ प्रदर्शन से उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को सीधा संदेश तो दे दिया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह स्पेल उन्हें टेस्ट टीम में उनका खोया रुतबा वापस दिला पाएगा?

टीम में जगह, पर प्लेइंग इलेवन से दूरी

यह पहली बार नहीं है जब कुलदीप को इस तरह बाहर बैठना पड़ा हो. उन्हें अक्सर टीम में बहुत कम मौके मिलते हैं. कुलदीप यादव को लाल गेंद (टेस्ट) और सफेद गेंद (वनडे-टी20) दोनों प्रारूपों के स्क्वाड में जगह तो मिल जाती है, लेकिन वह अक्सर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने से चूक जाते हैं. मुख्य कोच गौतम गंभीर इन दिनों उन गेंदबाजों को ज्यादा तरजीह देते दिख रहे हैं जो बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकें. इस वजह से कुलदीप को मिलने वाले मौके और सीमित हो गए हैं.

हालांकि, काउंटी चैंपियनशिप में 10 विकेट लेकर कुलदीप ने यह साबित कर दिया कि जब भी उन पर भरोसा जताया जाता है, तो वह गेंद से क्या कमाल कर सकते हैं.

काउंटी क्रिकेट में कुलदीप का जादू

यॉर्कशायर की ओर से एसेक्स के खिलाफ खेलते हुए कुलदीप ने पहली पारी में 70 रन देकर 4 विकेट और दूसरी पारी में 50 रन देकर 6 विकेट चटकाए. इस तरह उन्होंने मैच में कुल 120 रन देकर 10 विकेट हासिल किए. यही नहीं, उन्होंने बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दिया और 36 रन बनाए, जिसकी बदौलत यॉर्कशायर ने 390 रनों का स्कोर खड़ा किया.

आखिर मौका कब मिलेगा?

चाइनामैन स्पिनर न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में बहुत कम देखने को मिलते हैं. इसके बावजूद, 2017 में डेब्यू करने के बाद से कुलदीप भारत के लिए अब तक सिर्फ 19 टेस्ट मैच ही खेल पाए हैं. अपने करियर के शुरुआती दिनों में वे अक्सर बेंच पर बैठे रहते थे या टीम से बाहर रहते थे, क्योंकि चयनकर्ता और टीम प्रबंधन रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी को पहली प्राथमिकता देते थे.

फिलहाल वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और हाल ही में मानव सुतार व सारांश जैन जैसे खिलाड़ियों को टीम में मौके मिल रहे हैं. कुलदीप लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं और प्रबंधन ने उन्हें ऐसा लंबा मौका नहीं दिया जिससे वे अपनी क्षमता को पूरी तरह साबित कर सकें.

मैच में 10 विकेट लेकर कुलदीप ने टीम प्रबंधन और मुख्य कोच गौतम गंभीर को एक साफ संदेश दे दिया है, जिनके कुछ बड़े फैसले अक्सर विवादों में रहते हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST