<
Categories: देश

IRCTC ने रचा इतिहास! एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा टिकट, टूटा अब तक का रिकॉर्ड

IRCTC: फेस्टिव सीजन आते ही ट्रेनों की टिकट के लिए अफरा-तफरी मच जाती है. ट्रेनों में भी भारी भीड़ हो जाती है. ऐसे में फेस्टिवल से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ टिकट बुकिंग हुई है. IRCTC पर एक दिन के अंदर 20 लाख से ज्यादा लोगों ने टिकट बुकिंग की गई है.

IRCTC: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ट्रेन टिकटों की मांग तेजी से बढ़ गई है. इसी बीच इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने टिकट बुकिंग का नया रिकॉर्ड बनाया है. IRCTC के मुताबिक, 7 सितंबर को एक ही दिन में 20,06,353 टिकट बुक किए गए. यह अब तक एक दिन में हुई सबसे ज्यादा टिकट बुकिंग है. इससे पहले पिछले साल त्योहारी सीजन के दौरान एक दिन में 18,40,203 टिकट बुक होने का रिकॉर्ड बना था. इस बार IRCTC ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है.

खास बात यह भी है कि 8 सितंबर को भी IRCTC के सिस्टम ने 19,50,699 टिकट बुकिंग दर्ज कीं. लगातार दो दिनों तक इतनी बड़ी संख्या में बुकिंग से त्योहारी सीजन में ट्रेनों की बढ़ती मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है.

89 फीसदी रिजर्व टिकट ऑनलाइन बुक

IRCTC के एक अधिकारी के अनुसार, वर्तमान में लगभग 89 फीसदी रिजर्व्ड रेलवे टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं. ऐसे में टिकट बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले IRCTC के नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकटिंग सिस्टम (NGeT) की क्षमता और भरोसेमंदता काफी महत्वपूर्ण हो जाती है. अधिकारी ने बताया कि सुबह 8 से 9 बजे के बीच कुल दैनिक बुकिंग का करीब 8.43 से 14.14 फीसदी हिस्सा पूरा होता है. वहीं, 85 फीसदी से ज्यादा बुकिंग दिन के बाकी समय में होती हैं. सुबह 8 से 8:15 बजे के बीच सबसे ज्यादा बुकिंग का दबाव देखने को मिलता है.

बढ़ाई गई सिस्टम की क्षमता

IRCTC ने बताया कि टिकट बुकिंग सिस्टम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. NGeT इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के साथ नया यूजर इंटरफेस भी पेश किया गया है. इसका बीटा वर्जन 15 जुलाई को लॉन्च किया गया था. इसमें यात्रियों को एक ही स्क्रीन पर स्लीपर, AC 3 टियर और AC 2 टियर जैसी अलग-अलग क्लास की उपलब्धता देखने की सुविधा मिलती है. IRCTC के मुताबिक, सिस्टम की क्षमता पहले के मुकाबले करीब दोगुनी की गई है. साथ ही एंटी-बॉट और कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क जैसी तकनीकों की मदद से ऑटोमेटेड ट्रैफिक को 55 से 65 फीसदी तक कम किया गया है.

लाखों फर्जी आईडी पर कार्रवाई

IRCTC ने बुकिंग सिस्टम के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए भी कार्रवाई की है. करीब 30.4 लाख यूजर आईडी डीएक्टिवेट की गई हैं, जबकि 633 लाख आईडी को दोबारा सत्यापन के लिए रखा गया है.  इसके अलावा 16,041 संदिग्ध ईमेल डोमेन को भी ब्लॉक किया गया है. IRCTC का कहना है कि भारी दबाव के बावजूद 7 सितंबर को NGeT प्लेटफॉर्म पर कोई बड़ी तकनीकी खराबी या रुकावट नहीं आई. त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सिस्टम की क्षमता बढ़ाने से आने वाले दिनों में टिकट बुकिंग को संभालने में मदद मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा फेस्टिव सीजन पर भारतीय रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएंगी, जिससे भीड़ प्रबंधन में मदद मिल सकेगी.

ये भी पढें: Bank Strike Today: 5 दिनों तक बैंक से जुड़े काम में आ सकती है दिक्कत, PNB-SBI ने दी अहम जानकारी

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST