kuldeep yadav 200 odi wickets: भारतीय 'चाइनामैन' स्पिनर कुलदीप यादव ने वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करके एक नया इतिहास रच दिया है. जानिए कैसे उन्होंने मोहम्मद शमी, सकलैन मुश्ताक और राशिद खान जैसे दिग्गजों की सूची में अपनी खास जगह बनाई और शेन वॉर्न व एडम ज़म्पा जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ा.
कुलदीप यादव
भारतीय ‘चाइनामैन’ स्पिनर कुलदीप यादव ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. वह वनडे क्रिकेट (ODI) में सबसे तेजी से 200 विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.
इस मामले में पहला स्थान भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम है, जिन्होंने केवल 104 वनडे मैचों में अपने 200 विकेट पूरे किए थे. कुलदीप यादव अब 123 मैचों में 200 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं. इस सूची में पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर 133 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि जहीर खान 144 मैचों के साथ चौथे स्थान पर हैं. पांचवें स्थान पर संयुक्त रूप से अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ हैं, दोनों ने ही 200 वनडे विकेट तक पहुँचने के लिए 147-147 मैच लिए थे.
मैचों के अलावा, कुलदीप यादव सबसे कम गेंदों में 200 वनडे विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे सबसे तेज स्पिनर भी बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम हासिल करने के लिए 6,319 गेंदें फेंकी.
इस विश्व रिकॉर्ड सूची में पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने सिर्फ 5,451 गेंदों में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए थे. अफगानिस्तान के राशिद खान 5,782 गेंदों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
कुलदीप यादव ने भारत के लिए अब तक 123 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 120 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 200 विकेट चटकाए हैं. अपने इस शानदार करियर में उन्होंने 10 बार एक पारी में 4 विकेट और 2 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है. उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है.
Ranthambore Tiger Reserve: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर 2026 से नया पर्यटन सत्र शुरू…
Rohit Sharma 12000 ODI Run: गुवाहाटी में 'हिटमैन' रोहित शर्मा का तूफानी, वेस्टइंडीज़ के खिलाफ…
Jio 10th Anniversary Offer: जियो ने अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर यूजर्स के लिए…
सैमसंग S21 FE के डिस्प्ले पर अचानक हरी-सफेद लाइनें आने से ग्राहक परेशान हैं. 40…
सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: Institute of Design & Technology (IDT), Surat के विद्यार्थियों ने इस…
Bollywood Evergreen Song: बॉलीवुड में लगभग हर तरीके की सिचुएशन के लिए गाने हैं. आज…