<
Categories: बिज़नेस

Jio की 10वीं सालगिरह पर बड़ा ऑफर; 1500 से कम में मिलेगा फोन, 6 महीने का रिचार्ज फ्री

Jio 10th Anniversary Offer: जियो ने अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर यूजर्स के लिए बड़ा एलान किया है. जो लोग कीपेड फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे JioBharat 4G फोन ले सकते हैं. इस स्मार्टफोन के साथ 6 महीने का रिचार्ज ऑफर भी मिलेगा.

Jio 10th Anniversary Offer: अगर आप 4G फोन लेने का सोच रहे हैं, तो Jio का नया Anniversary Offer आपके लिए काम का हो सकता है. कंपनी अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर चुनिंदा JioBharat 4G फोन पर खास ऑफर दे रही है. इसके तहत 1,499 रुपये की कीमत में फोन के साथ छह महीने तक रिचार्ज बेनिफिट दिया जा रहा है. इससे साफ है कि एक बार फोन खरीदने के बाद यूजर को अगले छह महीनों तक हर 28 दिन के रिचार्ज साइकल में डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी.

1499 रुपये वाले ऑफर में क्या है?

Jio के इस ऑफर में चुनिंदा JioBharat A1, B1, B2 और B3 मॉडल शामिल हैं. फोन की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है. इसके साथ अधिकतम छह रिचार्ज साइकल का लाभ मिलेगा. हर 28 दिन के साइकल में यूजर को 14GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 SMS मिलेंगे. फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले और 2,000mAh बैटरी दी गई है. इसका फोकस महंगे स्मार्टफोन के बजाय जरूरी डिजिटल सुविधाओं को सस्ते 4G डिवाइस में उपलब्ध कराना है.

कीपैड लेकिन काफी अलग

बता दें कि JioBharat भले ही पारंपरिक स्मार्टफोन नहीं है लेकिन इसमें सिर्फ कॉल और मैसेज तक सीमित सुविधाएं नहीं हैं. 4G कनेक्टिविटी के साथ यूजर JioTV, JioHotstar, JioSaavn और JioPay जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है. Jio के मुताबिक, JioTV पर 500 से ज्यादा टीवी चैनल देखने का ऑप्शन मिलता है. वहीं JioHotstar के जरिए क्रिकेट और मनोरंजन कंटेंट देखा जा सकता है. JioPay के जरिए UPI पेमेंट भी किया जा सकता है. ऐसे में कम बजट वाले यूजर के लिए यह फोन सामान्य फीचर फोन से ज्यादा सुविधाएं देने वाला विकल्प बन जाता है.

क्या है कंपनी की शर्त?

यह ऑफर कुछ नियमों के साथ आता है. योग्य डिवाइस को ऑफर अवधि में एक्टिवेट करना होगा. Jio SIM को फोन के प्राथमिक SIM स्लॉट में रखना जरूरी है और SIM तथा डिवाइस का IMEI लिंक बना रहना चाहिए. छह रिचार्ज साइकल का लाभ लगातार पात्रता पूरी करने पर मिलेगा. कंपनी के मुताबिक Anniversary Offer 15 सितंबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: आसाराम को गुजरात हाईकोर्ट से झटका, अस्थायी जमानत अर्जी खारिज, पत्नी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर सकेंगे बात

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Ranthambore Tiger Reserve: 1 अक्टूबर से रणथंभौर में फिर शुरू होगी सफारी, मुख्य जोन खुलेंगे, जानें क्या बदला

Ranthambore Tiger Reserve: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर 2026 से नया पर्यटन सत्र शुरू…

Last Updated: September 30, 2026 20:27:36 IST

Rohit Sharma: गुवाहाटी में ‘हिटमैन’ के तूफान से वेस्टइंडीज पस्त! सचिन-कोहली के क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा

Rohit Sharma 12000 ODI Run: गुवाहाटी में 'हिटमैन' रोहित शर्मा का तूफानी, वेस्टइंडीज़ के खिलाफ…

Last Updated: September 30, 2026 20:48:13 IST

Kuldeep 200 ODI Wickets: कुलदीप यादव ने सबको छोड़ दिया पीछे, शमी के बाद सबसे तेजी से पूरा किया यह कीर्तिमान

kuldeep yadav 200 odi wickets: भारतीय 'चाइनामैन' स्पिनर कुलदीप यादव ने वनडे क्रिकेट में 200…

Last Updated: September 30, 2026 19:57:14 IST

Samsung S21 FE Display Issue: सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद खराब हुई डिस्प्ले? सैमसंग S21 FE यूजर परेशान; फोन पर आई हरी और सफेद लाइन

सैमसंग S21 FE के डिस्प्ले पर अचानक हरी-सफेद लाइनें आने से ग्राहक परेशान हैं. 40…

Last Updated: September 30, 2026 19:40:47 IST

IDT विद्यार्थियों ने डेनिम में रचा नवरात्रि का नया अंदाज़

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: Institute of Design & Technology (IDT), Surat के विद्यार्थियों ने इस…

Last Updated: September 30, 2026 19:22:16 IST

2026 के कॉर्पोरेट वर्कर की कहानी कहता है 55 साल पुराना ये गाना, राजेश खन्ना और किशोर कुमार ने रचा था इतिहास

Bollywood Evergreen Song: बॉलीवुड में लगभग हर तरीके की सिचुएशन के लिए गाने हैं. आज…

Last Updated: September 30, 2026 18:57:53 IST