<

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए ‘खतरा’ बनेगा ये खूंखार गेंदबाज, ऐन मौके पर इस टीम में मिली जगह

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है. कीवी तेज गेंदबाज एडम मिल्ने SA20 में खेलते समय चोटिल होने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को स्क्वाड में शामिल किया गया है.

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाज काइल जेमिसन (Kyle Jamieson) को न्यूजीलैंड की स्क्वाड में शामिल किया है. उन्हें तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की जगह स्क्वाड में मौका दिया गया है. दरअसल, साउथ अफ्रीका में खेली जा रही टी20 लीग (SA20) के दौरान न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने (Adam Milne) को चोट लग गई. इसके चलते वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं. इस वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम में काइल जेमिसन को जगह नहीं दी गई थी, लेकिन अब उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है. काइल जेमिसन इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. टीम इंडिया के खिलाफी कीवी तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. देखें आंकड़े…

टीम इंडिया के लिए ‘खतरा’ बनेंगे जेमिसन!

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन अपनी खतरनाक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. 6 फीट 8 इंच की लंबी हाइट के चलते काइल जेमिसन ज्यादा घातक हो जाते हैं. उन्होंने कई बार बड़े मौकों पर खुद को साबित किया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में भारतीय टीम के काइल जेमिसन ने शानदार प्रदर्शन किया था. उनकी घातक गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने जल्दी ही विकेट गंवा दिए थे. 2021 में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस फाइनल मुकाबले में काइल जेमिसन ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 31 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. इसके बाद दूसरी पारी में जेमिसन ने 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे. काइल जेमिसन के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया था.

भारत के खिलाफ इंटरनेशनल करियर की शुरुआत

31 साल के काइल जेमिसन ने भारत के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. साल 2020 में भारत के दौरे के पहले टेस्ट मैच में जेमिसन ने न्यूजीलैंड के लिए अपना पहला मैच खेला था. पहली पारी में जेमिसन ने 4 विकेट लेकर अपनी घातक गेंदबाजी का परिचय दिया था. इसके बाद उसी दौरे पर काइल जेमिसन ने अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू भी किया. पहले मैच में जेमिसन ने 2 विकेट चटकाए और फिर बल्ले से 24 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए. इससे उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया.

हाल में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज में भी काइल जेमिसन ने शानदार प्रदर्शन किया था. इससे पता चलता है कि वह टी20 वर्ल्ड कप भारतीय टीम के खिलाफ बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

एडम मिल्ने को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट ने क्या कहा?

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी करते हुए बताया कि एडम मिलने बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण ICC टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड की टीम में एडम मिल्ने की जगह 31 वर्षीय तेज गेंदबाज काइल जेमीसन को शामिल किया गया है। रविवार को SA20 में बॉलिंग करते समय एडम मिल्ने को चोट लगी थी. बाद में स्कैन से पता चला कि चोट गंभीर है. बता दें कि काइल जेमिसन भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा हैं. अब उन्हें T20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी के शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें लखनऊ से नोएडा तक भाव

UP Petrol Diesel Price 22 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 22 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 22, 2026 09:31:15 IST

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 309 के पार, GRAP-1 लागू; इन इलाकों में सांस लेना मुश्किल

Delhi Air Pollution: आनंद विहार में AQI 237, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 231 और अशोक विहार…

Last Updated: October 22, 2026 09:25:54 IST

Amitabh Bachchan Health Update: बिग बी की सेहत हुई खराब? अमिताभ बच्चन को आराम की सलाह, फैंस मांग रहे सलामती की दुआ

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें…

Last Updated: October 22, 2026 08:28:25 IST

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: सातवें दिन ‘जेलर 2’ की कमाई में गिरावट, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 582 करोड़ के पार

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: रजनीकांत और मोहनलाल की 'जेलर 2' ने सातवें…

Last Updated: October 22, 2026 08:14:57 IST

Petrol Diesel Price 22 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत या झटका? 14 शहरों में आज के रेट जारी, CNG की कीमतों में बड़ा बदलाव

Petrol Diesel Price 22 October 2026: गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीज़ल ₹95.64 रहा. नोएडा…

Last Updated: October 22, 2026 08:09:13 IST