Live TV
Search
Home > खेल > CSK के नए कोच पर धोनी लगाएंगे मुहर, कौन बनेगा टीम का नया हेड कोच? रेस में ये बड़े नाम

CSK के नए कोच पर धोनी लगाएंगे मुहर, कौन बनेगा टीम का नया हेड कोच? रेस में ये बड़े नाम

CSK New Head Coach: चेन्नई सुपर किंग्स नए हेड कोच की तलाश में है. माइक हसी सबसे बड़े दावेदार बताए जा रहे हैं. इयोन मॉर्गन, ब्रेंडन मैकुलम और राहुल द्रविड़ के नाम भी चर्चा में हैं.

Written By:
Last Updated: August 28, 2026 16:14:34 IST

Mobile Ads 1x1

CSK New Head Coach: पांच बार की IPL चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इन दिनों नए हेड कोच की तलाश में है. टीम के लंबे समय से कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग अब इस पद पर नहीं हैं. उनकी कोचिंग में CSK ने 2023 में अपना पांचवां IPL खिताब जीता था. लेकिन 2023 के बाद टीम का प्रदर्शन लगातार खराब होता गया. इसके बाद CSK और फ्लेमिंग अलग हो गए. अब सबसे बड़ा सवाल है कि टीम का अगला हेड कोच कौन होगा?

कब होगा नए कोच का ऐलान?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, CSK के नए हेड कोच के नाम का ऐलान 20 सितंबर तक किया जा सकता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि माइक हसी इस पद के सबसे बड़े दावेदारों में से एक हैं. हसी 2018 से CSK के बैटिंग कोच हैं. वह टीम और खिलाड़ियों को अच्छी तरह जानते हैं. हसी ने अभी तक किसी टीम के हेड कोच के तौर पर काम नहीं किया है. हालांकि, वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम और ‘द हंड्रेड’ की टीम वेल्श फायर के साथ भी काम कर चुके हैं. CSK के खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के साथ उनकी अच्छी समझ है. साथ ही, एमएस धोनी के साथ उनके अच्छे रिश्ते भी उन्हें इस पद का मजबूत दावेदार बनाते हैं. हालांकि, CSK ने अभी तक इन नामों में से किसी को भी अपना अगला हेड कोच बनाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. ऐसे में अब सभी की नजरें टीम के अगले ऐलान पर हैं.

ये भी पढ़ें:  Virat Kohli Sister: कौन हैं विराट कोहली की बहन? हर साल राखी पर जिनके लिए आते हैं चिकू, जानें कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

इन खिलाड़ियों के नाम भी चर्चा में

इयोन मॉर्गन: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और 2019 वर्ल्ड कप विजेता. CSK के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन भी उनका नाम सुझा चुके हैं.
ब्रेंडन मैकुलम: इंग्लैंड के पूर्व कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर.
हेमांग बदानी: भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोचिंग का अनुभव रखने वाले खिलाड़ी.
केपलर वेसेल्स: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर.
राहुल द्रविड़: भारत के पूर्व मुख्य कोच और महान बल्लेबाज.

ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi के साथ अन्याय? शानदार प्रदर्शन के बाद भी U-19 टीम से क्यों किया गया बाहर! ये बड़ी वजह आई सामने

MORE NEWS