Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Vaibhav Sooryavanshi के साथ अन्याय? शानदार प्रदर्शन के बाद भी U-19 टीम से क्यों किया गया बाहर! ये बड़ी वजह आई सामने

Vaibhav Sooryavanshi के साथ अन्याय? शानदार प्रदर्शन के बाद भी U-19 टीम से क्यों किया गया बाहर! ये बड़ी वजह आई सामने

Why Is Vaibhav Sooryavanshi Not Picked For India's Upcoming U19 Series: वैभव सूर्यवंशी को शानदार प्रदर्शन के बाद भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Under-19 टीम में जगह नहीं मिली. जानिए आखिर BCCI के किस खास नियम की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-08-28 15:05:45

Mobile Ads 1x1

Vaibhav Sooryavanshi: 27 अगस्त BCCI ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम के स्क्वाड का एलान किया गया, जिसमें भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को पहली बार स्क्वाड में जगह मिली है वहीं दुसरी ओर भारतीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को U-19 टीम में जगह नहीं मिली है. टी20 इंटरनेशनल डेब्यू और आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 टीम में उनका नाम नहीं दिखा, तो कुछ क्रिकेट प्रशंसक इस बात से हैरान हैं. लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या इतने फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी के साथ अन्याय हुआ है? लेकिन इसके पीछे की वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि बीसीसीआई का एक सख्त नियम है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

बीसीसीआई का क्या है नियम?

साल 2016 में बीसीसीआई ने एक अहम नियम लागू किया था. इसके मुताबिक, कोई भी खिलाड़ी अपनी उम्र सीमा के भीतर होने के बावजूद एक से ज्यादा बार Under-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल सकता.

यानी अगर कोई खिलाड़ी 15 या 16 साल की उम्र में Under-19 वर्ल्ड कप खेल चुका है, तो वह अगली बार उम्र बचे होने पर भी दोबारा इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकता. इसी नियम की वजह से अतीत में वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी दोबारा Under-19 वर्ल्ड कप खेलने से चूक गए थे. हालांकि, इस नियम के लागू होने से पहले सरफराज खान, संदीप शर्मा और विजय जोल जैसे खिलाड़ी एक से ज्यादा बार Under-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं.

वैभव सूर्यवंशी पहले ही खेल चुके हैं वर्ल्ड कप

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए पहले ही Under-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं, जहां उनका प्रदर्शन कमाल का रहा था. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने 175 रनों की आतिशी पारी खेली थी. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और मुकाबला 100 रनों से जीतकर छठी बार ट्रॉफी अपने नाम की थी.

अब चूंकि वैभव पहले ही Under-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके हैं, इसलिए वह अगले वर्ल्ड कप के लिए पात्र (Eligible) नहीं हैं. यही वजह है कि चयनकर्ताओं ने Under-19 की भविष्य की योजनाओं में उन्हें न रखकर नए और युवा खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया है.

ऑस्ट्रेलिया Under-19 टीम का भारत दौरा: पूरा शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया Under-19 टीम का भारत दौरा 18 सितंबर से शुरू हो रहा है, जिसमें 3 वनडे और 2 मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैच खेले जाएंगे.

  • 1st ODI: 18 सितंबर (राजकोट)
  • 2nd ODI: 21 सितंबर (राजकोट)
  • 3rd ODI: 23 सितंबर (राजकोट)
  • 1st Multi-Day Match: 27 से 30 सितंबर (राजकोट)
  • 2nd Multi-Day Match: 5 से 8 अक्टूबर (‘B’ ग्राउंड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय Under-19 टीम

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उप-कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल.

मल्टी-डे मैचों के लिए भारतीय टीम: यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उल्वा, आर्यन यादव.

MORE NEWS