T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी स्क्वाड का एलान कर दिया है. इस टीम की कमान मिचेल सैंटनर के हाथों में होगी, जो सीनियर ICC टूर्नामेंट खेलेंगे. देखें पूरी स्क्वाड...
New Zealand Squad For T20 World Cup: 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड के टीम का एलान हो गया है. न्यूजीलैंड ने भारत दौरे से ठीक पहले अपनी स्क्वाड की घोषणा की है. इस स्क्वाड में तेज गेंदबाज जैकब डफी को शामिल किया गया है. उन्होंने साल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 81 इंटरनेशनल विकेट लिए थे. साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की रैंकिंग में भी दूसरे स्थान पर हैं. इसके चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड की स्क्वाड में मौका मिला है. वहीं, इस मेगा इवेंट में कीवी टीम की कमान ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर के हाथों में होगी, जो लगातार दूसरे ICC टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगे. इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी सैंटनर ने कीवी टीम की कमान संभाली थी.
वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई न्यूजीलैंड की टीम में कई तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है. इसके अलावा रिजर्व में एक भी पेसर खिलाड़ी को रखा गया है. तेज गेंदबाजी में जैकब डफी के अलावा मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और ऑलराउंडर जिमी नीशम भी शामिल हैं. वहीं, रिजर्व के तौर पर तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को चुना गया है.
न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे, जो स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. उनके साथ स्पिनर स्पेशलिस्ट ईश सोढ़ी और ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र भी स्क्वाड में शामिल हैं. सेंटनर और सोढ़ी ने साल 2016 में भारत में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था. वहीं, बल्लेबाजी की बात करें, तो न्यूजीलैंड की स्क्वाड में फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल और टिम सीफर्ट जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं. टिम सीफर्ट विकेटकीपिंग करेंगे, जो ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग खत्म होने के बाद टीम में शामिल होंगे.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई कीवी टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इस स्क्वाड में जैकब डफी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक कोई टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेला है. पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड में चुना गया है. साल 2025 में डफी ने सभी फॉर्मेट में कुल 81 इंटरनेशनल विकेट चटकाए. इसी के साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड तोड़ा था.
न्यूजीलैंड की स्क्वाड के ज्यादातर खिलाड़ी भारत के लिए रवाना हो गए हैं. 11 से 31 जनवरी तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-डी में शामिल है. इस ग्रुप में न्यूजीलैंड के अलावा अफगानिस्तान, कनाडा, साउथ अफ्रीका और यूएई की टीम शामिल हैं. कीवी टीम 8 फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी.
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट और ईश सोढ़ी. ट्रैवलिंग रिजर्व: काइल जैमीसन
Aaj ka Mausam 22 October: उत्तर प्रदेश में तापमान गिर रहा है. ग्रामीण इलाकों में…
Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…
When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…
Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58…
Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…
Chitrakoot viral video: चित्रकूट में शराब की दुकान से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने…