Allah Mohammad Ghazanfar: काबुल में हुए भीषण हमले के बाद अफगानिस्तान में मातम का माहौल है. मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और अफगान क्रिकेटर गजनफर ने भारत से बड़ी मदद मांगी है. क्या है पूरी खबर?
Allah Ghaznafar: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार की देर रात एक भयानक हादसा हुआ. अफगान अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तानी हवाई हमले ने काबुल के एक बड़े नशामुक्ति केंद्र को निशाना बनाया गया. इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.
यह हमला रात करीब 9 बजे हुआ, जब 2000 बिस्तरों वाला यह केंद्र मरीजों से भरा था. धमाके के बाद वहां भीषण आग लग गई. राहत और बचाव दल रात भर मलबे में दबे लोगों को तलाशते रहे. जहां अफगानिस्तान इसे बेगुनाह लोगों पर हमला बता रहा है, वहीं पाकिस्तान का कहना है कि उन्होंने सिर्फ ‘आतंकी ठिकानों’ को निशाना बनाया है.
इस दुखद घड़ी में अफगानिस्तान के उभरते सितारे और IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले अल्लाह मोहम्मद गजनफर ने भावुक अपील की है. ‘वहां वे लोग थे जिनके पास इलाज के पैसे तक नहीं थे. उन्हें निशाना बनाना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. अगर इतिहास ने खुद को दोहराया तो यह पाकिस्तान के लिए बहुत बुरा होगा.’ गजनफर ने भारत को अफगानिस्तान का सच्चा दोस्त बताते हुए कहा कि भारत को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे मासूमों की जान न जाए.
अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान ने इसे युद्ध अपराध करार दिया, वहीं मोहम्मद नबी ने कहा कि एक अस्पताल जैसे मेडिकल सेंटर पर हमला करना लोगों की आखिरी उम्मीद को खत्म करने जैसा है.
सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी का खुलकर सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि वह जसप्रीत…
Rishikesh Tourist:ऋषिकेश में गंगा तट पर शराब पी रही हरियाणा की एक महिला पर्यटक को…
Viral Video: गाजियाबाद की एक शादी का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…
Magnesium Side Effects: मैग्नीशियम शरीर के लिए बहुत जरूरी है लेकिन, इसका बहुत ज्यादा सेवन…
Sarkari Naukri NTPC Recruitment 2026: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में नौकरी (Govt Jobs) पाने…
Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का जबसे टीजर रिलीज हुआ इसने इंटरनेट पर बहस…