<

‘तुमने भारत को वर्ल्ड कप में कभी नहीं हराया…’ आपस में ही लड़ रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर्स, एक-दूसरे की खींच रहे टांग

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान टीम में बयानबाजी तेज हो गई है. शाहिद अफरीदी और मोहम्मद युसूफ की आलोचना पर शादाब खान ने करारा जवाब दे दिया है.

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम में आपस की लड़ाई शुरू हो चुकी है. भारत के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मुकाबले में मिली हार के बाद मौजूदा खिलाड़ियों और पूर्व दिग्गजों के बीच बयानबाजी तेज हो गई.  हार के बाद पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और मोहम्मद युसूफ ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए. इसके जवाब में शादाब खान ने उन दोनों को ही लताड़ लगा दी और तमाचे जैसा जवाब दिया है.
शाहिद अफरीदी और मोहम्मद युसूफ ने बाबर आजम और शाहिद जैसे खिलाड़ियों की फॉर्म को लेकर आलोचना की और टीम संयोजन पर सवाल उठाए. लेकिन यह आलोचना बिना जवाब के नहीं रही. ऑलराउंडर शादाब ने नामीबिया के खिलाफ 102 रन की बड़ी जीत के बाद करारा जवाब दिया. नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में शादाब ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया और टीम को अगले चरण में पहुंचाने में भूमिका निभाई.

शादाब खान का जवाब तमाचा जैसा

आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए शादाब ने कहा कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन असली जवाब मैदान पर दिया जाता है. उन्होंने कहा, “हमारे पूर्व क्रिकेटरों की अपनी राय हो सकती है, लेकिन वे वह हासिल नहीं कर पाए जो हमने किया है. हमने वर्ल्ड कप में भारत को हराया है. लेकिन उन्होंने कभी भी नहीं. ” यह बयान 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारत पर पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत की ओर इशारा था और अफरीदी, युसूफ जैसे खिलाड़ियों के लिए तमाचा जैसा भी था.

पाकिस्तान का अगला मैच 21 फरवरी को

शादाब ने यह भी कहा कि टी20 क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा होता है और एक हार के आधार पर पूरी टीम को नहीं आंका जाना चाहिए. इस बयानबाजी ने पाकिस्तान क्रिकेट में दबाव और आंतरिक तनाव को उजागर कर दिया है. बता दें कि पाकिस्तान की टीम अब सुपर 8 में पहुंच चुकी है. उन्हें अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है. जो कि 21 फरवरी को खेला जाएगा.
Satyam Sengar

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST