PAK vs AUS: पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों अपने कारनामों की वजह से चर्चा में हैं. कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर ख्वाजा नफे ने चीटिंग कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को आउट कर दिया. अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर ने की विवादित स्टंपिंग
Pakistan Stumping Controversy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में एक अजीबोगरीब स्टंपिंग देखने को मिली, जिसने सबको चौंका दिया. पाकिस्तान के विकेटकीपर ख्वाजा नफे के दाहिने हाथ में गेंद थी, लेकिन उन्होंने चालाकी से बाएं हाथ से विकेट उड़ा दिए. हैरानी की बात यह रही कि अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दे दिया, और मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक इस फैसले पर चर्चा शुरू हो गई. इस बात पर अंपायर अनिल चौधरी का बयान सामने आया है.
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 208 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया पारी के आधे चरण तक 63-5 के स्कोर पर सिमट गई. छठा विकेट गिरने के बाद 14वें ओवर में कुछ ही गेंदों बाद, नए बल्लेबाज कूपर कॉनली, मोहम्मद नवाज की गेंद को लेग साइड की ओर धकेलने के प्रयास में आगे बढ़े. गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गिरने के बाद तेजी से लेग स्टंप की तरफ टर्न हुई और कोनोली चूक गए और पाकिस्तानी विकेटकीपर ख्वाजा नफे ने गेंद को पकड़कर बेल्स गिरा दी. इसलिए ऑन-फील्ड अंपायर नासिर हुसैन ने उन्हें आउट करार दिया.
बाद में टेलीविजन पर दिखाए गए रीप्ले से पता चला कि पाकिस्तानी विकेटकीपर ने अपने बाएं हाथ से बेल्स गिरा दी थीं, जबकि गेंद उनके दाहिने दस्ताने में सुरक्षित थी. पाकिस्तानी अंपायर की इस घोर चूक की वजह से ऑस्ट्रेलिया को एक अहम विकेट गंवाना पड़ा, क्योंकि निर्णायक चरण में ऑस्ट्रेलिया ने अहम मोड़ के दौरान ये विकेट खो दिया. इस वीडियो के आने के बाद पाकिस्तान की बहुत बुराई हो रही है. आपको बताते दें कि आईसीसी के नियम ये कहते हैं कि अगर जिस गेंद में हाथ हो और स्टंप करने पर बेल गिर जाए, तो ही वह आउट माना जाएगा.
इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तान के विकेटकीपर और उनकी पूरी टीम को ट्रोल किया जा रहा है. एक ने कहा कि पाकिस्तान बहुत बेईमानी कर रहा है. वहीं कुछ अंपायर को क्भीरि गलत कह रहे हैं.
पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधर का बयान आया है कि ये आउट है या नहीं ये चेक कर लीजिएगा.
China: इस निराशा ने चीन में एक नए ट्रेंड को जन्म दिया है जिसे "लेट…
एमएस धोनी की वापसी से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ी राहत मिल…
Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. जहां…
Pune: घटना के बाद विशाल को तुरंत तालेगांव इलाके के पास के एक हॉस्पिटल ले…
Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date: कर्नाटक बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…
Ashok Kharat Viral Video News: अशोक खरात अपने बंगले में महिलाओं का यौन शोषण करने…