<

‘जसप्रीत बुमराह को मैंने सिखाई स्लोअर बॉल’, पाकिस्तान में जन्मे पेसर ने किया चौंकाने वाला दावा, Video वायरल

Jasprit Bumrah Slower Ball: पाकिस्तानी मूल के यूएई क्रिकेटर जहूर खान ने दावा किया कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह को स्लोअर गेंदबाजी की सही तकनीक सिखाई थी. जहूर खान ने IPL से जुड़ा एक किस्सा सुनाया, जिस समय दुबई में टूर्नामेंट खेला जा रहा था.

Jasprit Bumrah Slower Ball: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कई गेंदबाजों में स्लोअर बॉल का इस्तेमाल किया. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने स्लोअर गेंद को बल्लेबाजों को खिलाफ बहुत ही बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया, जिसका उनका खूब फायदा मिला. पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्लोवर गेंदबाजी की खूब चर्चा हुई. अब पाकिस्तान में जन्मे यूएई के क्रिकेटर जहूर खान ने एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जहूर खान दावा करते हैं कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को स्लोअर गेंदबाजी का हुनर सिखाया था. जहूर खान ने दावा किया कि साल 2019 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह को बिना उनके गेंदबाजी एक्शन में कोई बदलाव किए धीमी गेंदें फेंकना सिखाया था. उस समय जहूर खान यूएई में मुंबई इंडियंस के लिए नेट बॉलर थे, जिस समय दुबई में टूर्नामेंट खेला जा रहा था. यूएई के क्रिकेटर जहूर खान का कहना है कि  ने बताया कि बुमराह उस समय भी स्लोअर गेंद डालते थे, लेकिन उन्होंने बुमराह को टेक्निक बेहतर करने में मदद की.

जहूर खान ने किए ये दावे

पाकिस्तानी मूल के यूएई के क्रिकेटर जहूर खान का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जहूर खान कहते हैं कि बुमराह पहले धीमी गेंदें फेंकते थे, लेकिन सामान्य एक्शन के साथ. जहूर ने कहा कि अबू धाबी में एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और नाथन कूल्टर-नाइल ने खूब रन खर्च किए थे. उस समय IPL सितंबर में खेला जा रहा था, जिस समय यूएई में तापमान 50 डिग्री तक होता है. जहूर खान ने आगे कहा कि रात में गेंद गीली हो जाती है, जिससे उसे ठीक से पकड़ना मुश्किल हो जाता है.

मुंबई इंडियंस में नेट बॉलर थे जहूर खान

जहूर खान ने वीडियो में आगे कहा कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें बुलाया था. पहले वो 6 दिन क्वारंटाइन में रहे और फिर अगले दिन नेट सेशन के लिए गए. जहूर खान ने कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट उनके स्लोअर गेंद के बारे में अच्छे से जानती थी, क्योंकि उन्होंने टी10 लीग में एक मेडन ओवर डाला था. जहूर ने कहा कि उस मेडन ओवर में उन्होंने पहली गेंद यॉर्कर फेंकी और अगली पांच गेंदें स्लोअर थीं. जहूर खान का कहना है कि उन्होंने बुमराह के साथ नेट्स में खूब गेंदबाजी की. इस दौरान उन दोनों के बीच स्लोअर गेंद को लेकर लंबी बातचीत हुई. जहूर का कहना है कि उन्होंने बुमराह से कहा कि उसी एक्शन में उसी ग्रिप के साथ स्लोअर गेंद डाली जाती है. इस पर बुमराह ने पूछा कि यह कैसे संभव है, तो जहूर ने कहा कि प्रैक्टिस में बताऊंगा.

बुमराह को बताई स्लोअर गेंद की तकनीक

जहूर ने वीडियो में आगे कहा कि जब अगले नेट सेशन शुरू हुआ, तो उनकी गेंदबाजी से सभी हैरान रह गए. उस समय मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड थे, जबकि हेड कोच महेला जयवर्धने थे. जहूर खान ने दावा किया कि उनकी स्लोअर गेंदबाजी देखकर शेन बॉन्ड ने उनकी ग्रिप पूछी. इस पर जहूर खान ने कहा कि उन्होंने उसी ग्रिप से गेंद डाली है. इसके बाद जहूर खान ने कोच के सामने 2-3 स्लोअर गेंद डाली, जिससे वे काफी प्रभावित हुए. जहूर खान ने दावा किया कि इसके 1-2 दिन बाद जसप्रीत बुमराह ने नेट्स में उनकी स्लोअर गेंद की ग्रिप के बारे में पूछा.

जहूर खान ने कहा कि बुमराह ने उनसे कहा, ‘पाजी, आपकी ग्रिप क्या है, मुझे दिखाओ,’ इसके बाद जहूर खान ने बुमराह को अपनी ग्रिप दिखा दी और बताया कि गेंद उसी एक्शन में आनी चाहिए. इसके बाद बुमराह ने वह गेंद डाली, जो उन्हें खूब पसंद आई. वायरल वीडियो में जहूर खान ने आखिर में कहा कि इतने बड़े स्टार गेंदबाज होने के बाद जसप्रीत बुमराह उनसे नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक थे, जो जानकर उन्हें काफी अच्छा लगा.

हालांकि जहूर खान के बड़े दावे को लेकर जसप्रीत बुमराह या मुंबई इंडियंस की ओर से कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका जवाब खुद जसप्रीत बुमराह ही दे सकते हैं, लेकिन क्रिकेट की गलियों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी, उसे थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:29 IST

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:15 IST

सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…

Last Updated: October 3, 2026 15:53:13 IST

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST