साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी की बॉलीवुड डेब्यू और आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म एक दिन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म एक लव स्टोरी है, जिसमें मन्नत, प्यार, विश्वास और फिर तकरार को दिखाया गया है.
एक दिन ट्रेलर रिलीज
Ek Din Trailer: साई पल्लवी और जुनैद खान की ‘एक दिन’ लव स्टोरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. साथ ही ये जानकारी भी दी गई है कि फिल्म 1 मई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. 2.13 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत एक बर्फीली दुनिया से होती है, जहां चारों तरफ बर्फ की चादर है. इसी बीच एक मंदिर की घंटी बजती है. इसके बारे में कहा जाता है कि यहां मन्नत मांगने से सच्चे प्यार की मुराद पूरी होती है. घंटी बजते ही जुनैद साई पल्लवी यानी मरा की तरफ देखकर सच्चे प्यार की मुराद करते हैं.
वो कहते हैं कि वो अपनी ख्वाहिश को पूरा करना चाहते हैं, भले ही वो एक दिन के लिए पूरी हो. इसके बाद उनकी लव स्टोरी की शुरुआत होती है. फिल्म में जुनैद और साई पल्लवी एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. जुनैद एक इंट्रोवर्ट पर्सन हैं, जो अपनी बात कहने में झिझकते हैं. वहीं साई पल्लवी कॉन्फिडेंट हैं. फिल्म में उनकी केमिस्ट्री बहुत ही मासूम लग रही है. वहीं बाद में गलतफहमी और कई कारणों से दोनों में झगड़े होते हैं.
बता दें कि साई पल्लवी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. फिल्म के इस ट्रेलर में साई पल्लवी अपनी क्यूट मुस्कान के साथ छाप छोड़ रही हैं. हालांकि, ये देखना होगा कि उनकी इस फिल्म को फैंस कितना पसंद करते हैं. वहीं फिल्म का टाइटल ट्रैक कुछ दिनों पहले ही अरिजीत सिंह के घर पर शूट हुआ था. इसका टाइटल ट्रैक अरिजीत सिंह ने गाया है. फैंस ने इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया.
जानकारी के अनुसार इस फिल्म के जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान एक लंबे समय बाद फिर से साथ में काम कर रहे हैं. इन्होंने पहले जो जीता वही सिकंदर, कयामत से कयामत तक और जाने तू या जाने ना जैसी फिल्में दी हैं. ऐसे में दोबारा इनके साथ आने से फैंस काफी उत्सुक हैं. बता दें कि इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है. इसे आमिर खान के साथ ही मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है.
Silver Price 13 November 2026: 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेजी लौटी. MCX…
Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…
Delhi Pollution: शुक्रवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी तेज़ी से खराब हो गई, और ओवरऑल…
Delhi Rain: मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल डॉ. मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के…
Bihar Crime News: मधुबनी में ग्रामीणों पर फायरिंग का आरोपी फरार ASI चंद्रमोहन सिंह मृत…
Caught On CCTV: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में महिला…