<

Prithvi Shaw Breakup: ‘हमारे रास्ते एक साथ…’, सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी और आकृति, इंस्टाग्राम पर बताई वजह

Akriti Agarwal Instagram Post: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल की सगाई टूट गई है. सगाई के सिर्फ 6 महीने बाद अकृति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को यह चौंकाने वाली खबर दी. दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है, अचानक आए इस मोड़ के पीछे का असली कारण क्या रहा? जानिए अकृति ने अपनी पोस्ट में इस रिश्ते के खत्म होने की क्या वजह बताई है...

Prithvi Shaw Akriti Agarwal: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की निजी जिंदगी में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर यह साफ कर दिया है कि दोनों अब अलग हो चुके हैं. पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं, लेकिन अब यह तय हो गया है कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है. आकृति ने एक भावुक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी और बताया कि यह फैसला दोनों की मर्जी से लिया गया है.

आकृति ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘बहुत भारी दिल से मैं यह बताना चाहती हूं कि मैंने और मेरे मंगेतर ने भविष्य के अपने लक्ष्यों और हालातों में अंतर होने की वजह से अलग होने का फैसला किया है. भले ही हमारे मन में एक-दूसरे के लिए कितना भी प्यार और लगाव क्यों न हो, हमने यह सच्चाई स्वीकार कर ली है कि हमारे रास्ते एक साथ नहीं चल सकते.’

आखिर क्यों टूटा यह रिश्ता?

आकृति अग्रवाल ने पृथ्वी शॉ के साथ रिश्ता खत्म करने की वजह भी बताई. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हमारी जिम्मेदारियों और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. मैं दिल से चाहती हूं कि हम दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें और हमेशा खुश व शांत रहें.’

इसके साथ ही आकृति ने लोगों से प्राइवेसी की अपील करते हुए लिखा, ‘मैं आप सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस कठिन समय में हमारी निजता (प्राइवेसी) का सम्मान करें. हमारे इस फैसले को लेकर तरह-तरह की बातें या मनगढ़ंत अंदाजे न लगाएं.’

सगाई के छह महीने के भीतर ही हुए अलग

काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, पृथ्वी शॉ और अकृति अग्रवाल ने इसी साल 8 मार्च को सगाई की थी. दोनों इस रिश्ते से बहुत खुश थे और उन्होंने प्रशंसकों के साथ खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की थीं. फैंस पृथ्वी शॉ की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन सगाई से शादी तक का यह सफर पूरा नहीं हो सका और 17 सितंबर को दोनों ने अलग होने का निर्णय ले लिया.

कैसा रहा है पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर?

पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर भी उनकी निजी जिंदगी की तरह उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी और शुरुआती दिनों में काफी सफलता हासिल की, लेकिन बाद में वे अपनी लय खो बैठे. उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार 134 रन बनाकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी.

उस समय उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे महान खिलाड़ियों से होने लगी थी. हालांकि, सफलता की शुरुआत में ही उनका ध्यान भटक गया और वे जल्द ही भारतीय टीम से बाहर हो गए.

आज स्थिति यह है कि वे आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल तो हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है. इसके अलावा, घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा कि उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी हो सके. पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए अब तक 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी-20 मैच खेला है. उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2021 में खेला था.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Nana Patekar son: कौन हैं मल्हार पाटेकर? नाना के बेटे ने फिल्मों में काम किया, फिर भी लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…

Last Updated: October 8, 2026 19:06:02 IST

पहले दृश्यम 3 और अब सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा से बाहर हुए अक्षय खन्ना, क्यों बड़ी फिल्में छोड़ रहे एक्टर

Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…

Last Updated: October 8, 2026 18:44:09 IST

कमल हासन का दमदार कमबैक, Indian 3 का हुआ एलान, ‘सेनापति’ बनकर फिर मचाएंगे तहलका

Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…

Last Updated: October 8, 2026 18:31:05 IST

नए अंदाज में आएगी ‘अमर, अकबर, एंथनी’, अब्बास-मस्तान बनाएंगे ‘3 मंकीज’, पोस्टर रिलीज

3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…

Last Updated: October 8, 2026 18:19:57 IST

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST

सऊदी को बचाने उतरी पाकिस्तानी सेना, लेकिन खुद कई मोर्चों पर घिरा पाकिस्तान; हूतियों से जंग कितनी आसान?

Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…

Last Updated: October 8, 2026 17:32:44 IST