Vijay Varma girlfriends List: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ में भी चर्चा में रहते हैं. उन्होंने अब तक कई लड़कियों को डेट किया. इनमें से कुछ लड़कियों के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा.
विजय शर्मा किन हसीनाओं को कर चुके डेट?
Vijay Varma girlfriends List: विजय वर्मा अपनी फिल्मों और दमदार एक्टिंग के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहे हैं. खासकर तमन्ना भाटिया के साथ उनका रिश्ता लंबे समय तक सुर्खियों में रहा. दोनों की मुलाकात लस्ट स्टोरीज 2 के दौरान हुई. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया और उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार भी किया. करीब दो साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे लेकिन 2025 में उनके अलग होने की खबर सामने आई. इसके अलावा भी विजय का नाम दो और लड़कियों के साथ जुड़ा.
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिश्ते की शुरुआत 2022 के आसपास हुई. 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया. दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया. साथ में उनकी तस्वीरें और पब्लिक अपीयरेंस भी चर्चा में रहते थे. दोनों की केमिस्ट्री को लेकर भी खूब बातें हुईं और कई इंटरव्यू में उन्होंने एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. करीब दो साल साथ रहने के बाद 2025 की शुरुआत में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं.
तमन्ना से अलग होने के बाद 2026 में विजय वर्मा का नाम एक्ट्रेस आलिया कुरेशी के साथ जोड़ा गया. आलिया को शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में देखा गया था. अप्रैल 2026 में विजय को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ बाहर निकलते देखा गया. बाद में मीडिया रिपोर्ट्स में उस महिला की पहचान आलिया कुरेशी के तौर पर की गई. इसके बाद दोनों के डेटिंग करने की चर्चा तेज हो गई. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की.
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख का नाम भी कुछ समय पहले डेटिंग की खबरों से जुड़ा था. दोनों ने फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में साथ काम किया और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा. विजय ने भी बताया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों जल्दी दोस्त बन गए थे. इसी दोस्ती के बाद उनके रिलेशनशिप की अटकलें लगने लगीं. हालांकि फातिमा ने जून 2025 में इन खबरों को खारिज करते हुए खुद को सिंगल बताया था.
Nana Patekar death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के 75 साल की उम्र में निधन से…
Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…
Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…
Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…
3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…
Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…