<

‘इस बार अखिलेश को बनाएंगे CM’, UP चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, सपा में शामिल हुए राम आसरे कुशवाहा

यूपी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता रामआश्रय कुशवाहा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं.

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी पार्टी BJP को बड़ा झटका लगा है. हाल ही में 6 बार के मंत्री रहे प्रोफेसर राम आसरे कुशवाहा, समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए.  

सपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, ‘उन्हें आज भी ऐसा महसूस होता है कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) उनके बीच मौजूद हैं. कुशवाहा ने कहा कि अखिलेश यादव को भी वही पदवी और सम्मान मिलना चाहिए.’ उन्होंने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि जब तक अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे, तब तक घर नहीं बैठेंगे.

अलग-अलग दल के कई नेताओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

इसके साथ ही रालोद, बीजेपी, निषाद पार्टी, बसपा, लेखपाल संघ, अपना दल और एआईएमआईएम समेत अलग-अलग संगठनों से जुड़े कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कुशवाहा की ज्वाइनिंग के बाद सपा चीफ अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा जयंती के मौके पर कहा, “भगवान विश्वकर्मा जी को हम याद कर रहे हैं. भगवान विश्वकर्मा ने क्या कुछ बनाया, यह सभी जानते हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी होती थी, उसी तरह समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर विश्वकर्मा जयंती पर दोबारा छुट्टी कराई जाएगी.” 

गंगा एक्सप्रेसवे पर भी कसा तंज

इस दौरान यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और प्रदेश के अन्य एक्सप्रेसवे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “बीजेपी के नेता और उनके तमाम लोग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के बारे में क्या कुछ कहते हैं, यह सभी जानते हैं. बीजेपी के लोगों का काम बाद में बनता और पूरा होता है, लेकिन गिरना पहले शुरू हो जाता है.” 

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद ही सड़क टूटना शुरू हो गई थी और अभी भी वहां मेंटेनेंस और निर्माण का काम चल रहा है. अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि कभी मां गंगा बुलाएं तो गंगा एक्सप्रेसवे से मत जाना.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Nana Patekar son: कौन हैं मल्हार पाटेकर? नाना के बेटे ने फिल्मों में काम किया, फिर भी लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…

Last Updated: October 8, 2026 19:06:02 IST

पहले दृश्यम 3 और अब सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा से बाहर हुए अक्षय खन्ना, क्यों बड़ी फिल्में छोड़ रहे एक्टर

Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…

Last Updated: October 8, 2026 18:44:09 IST

कमल हासन का दमदार कमबैक, Indian 3 का हुआ एलान, ‘सेनापति’ बनकर फिर मचाएंगे तहलका

Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…

Last Updated: October 8, 2026 18:31:05 IST

नए अंदाज में आएगी ‘अमर, अकबर, एंथनी’, अब्बास-मस्तान बनाएंगे ‘3 मंकीज’, पोस्टर रिलीज

3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…

Last Updated: October 8, 2026 18:19:57 IST

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST

सऊदी को बचाने उतरी पाकिस्तानी सेना, लेकिन खुद कई मोर्चों पर घिरा पाकिस्तान; हूतियों से जंग कितनी आसान?

Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…

Last Updated: October 8, 2026 17:32:44 IST