Vijay Hazare Trophy 2025: पंजाब और सौराष्ट्र के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सेमीफाइनल के स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में सब कुछ जानें.
punjab vs saurashtra
Vijay Hazare Trophy 2025: पंजाब की टीम शुक्रवार 16 जनवरी 2026 को बेंगलुरु में विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में सौराष्ट्र से भिड़ेगी. पंजाब की टीम क्वार्टर-फाइनल मैच में मध्य प्रदेश पर 183 रन की जबरदस्त जीत के बाद आ रही है.
क्वार्टर-फाइनल में पंजाब के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रर्दशन किया. उनके 4 बल्लेबाजों ने अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की. जिसकी वजह से वो 345 रन का बड़ा स्कोर बना पाए थे. वहीं पंजाब के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रर्दशन किया. पांजाब के गेंदबाजों ने सिर्फ 162 रन पर मध्य प्रदेश को ऑलआउट कर दिया. जिसमें सनवीर सिंह ने 3 विकेट लेकर लीड ली.
दूसरी ओर सौराष्ट्र ने वीजेडी मेथड की मदद से उत्तर प्रदेश को 17 रन से हरा दिया. 311 रन का पीछा करते हुए सौराष्ट्र का स्कोर 40.1 ओवर में 238/3 था जब बारिश ने खेल रोक दिया और मैच आगे नहीं बढ़ सका.
पंजाब बनाम सौराष्ट्र सेमीफाइनल शुक्रवार 16 जनवरी को दोपहर 1:30 PM IST पर बेंगलुरु के पास BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होगा.
पंजाब बनाम सौराष्ट्र, विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल का टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर होगा. इसे देश में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
पंजाब: हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), अनमोलप्रीत सिंह, नमन धीर, नेहाल वढेरा, रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह, कृष भगत, सुखदीप बाजवा, मयंक मारकंडे, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, रघु शर्मा, उदय सहारन, गौरव चौधरी, जशनप्रीत सिंह, सुमित शर्मा
सौराष्ट्र: हरविक देसाई (विकेट कीपर), विश्वराज जडेजा, प्रेरक मांकड़, समर गज्जर, चिराग जानी, रुचित अहीर, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, अंकुर पंवार, प्रशांत राणा, आदित्य जडेजा, चेतन सकारिया, हेतविक कोटक, प्रणव करिया, युवराज चुडासमा, पार्थ भुट, तरंग गोहेल, जय गोहिल, अंश गोसाई, पार्श्वराज राणा, हितेन कंबी
Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…
KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…
Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…
Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…
Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…
Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…