<
Categories: खेल

Quinton De Kock Century: क्विंटन डी कॉक का भारत के खिलाफ 7वां शतक, डिविलियर्स-गिलक्रिस्ट को इस मामले में छोड़ा पीछे

Quinton De Kock Century: क्विंटन डी कॉक ने तीसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ 7वां वनडे शतक लगा दिया है. इसके साथ ही डी कॉक ने श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Quinton De Kock Century: साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाया दिया है. यह डी कॉक का भारत के खिलाफ 7वां शतक है. विशाखापत्तनम में भारत बनाम साउथ अफ्रीका के तीसरे वनडे मैच में क्विंटन डी कॉक ने 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. डी कॉक ने भारत के खिलाफ 9 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाया है, जिसमें से 7 बार उन्होंने इसे शतक में बदला है. तीसरे वनडे मैच में भी क्विंटन डी कॉक शतक लगाने के साथ ही श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. साथ ही उन्होंने एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है.

डी कॉक ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप ने सबसे टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी की। सनथ जयसूर्या ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 7 शतक लगाए थे. जयसूर्या ने 85 पारियों में भारत के खिलाफ 7 शतक लगाया था. क्विंटन डी कॉक ने 23 पारियों में ही यह कारनामा कर दिखाया है. वहीं, एबी डिविलियर्स ने 32 पारियों में भारत के खिलाफ 6 वनडे शतक लगाए थे.

क्विंटन ने खेली शानदार पारी

क्विंटन डी कॉक ने तीसरे वनडे में अपनी टीम के लिए काफी शानदार पारी खेली. उनका शतक उस समय आया, जब साउथ अफ्रीका को उसकी जरूरत थी. दरअसल, तीसरे वनडे में शुरुआत में साउथ अफ्रीका को एक झटका लग गया था. इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ पारी को संभाला. डी कॉक ने बावुमा के साथ शतकीय साझेदारी की. इसके बाद टेम्बा बावुमा 67 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हो गए. फिर क्विंटन डी कॉक ने मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ भी 54 रनों की साझेदारी की. आखिर में क्विंटन डी कॉक 89 गेंद पर 106 रन के स्कोर पर आउट हुए.

क्विंटन डी कॉक का वनडे में 23 शतक पूरा

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया. इसके साथ ही उन्होंने वनडे में अपने 23 शतक पूरे किए. क्विंटन डी कॉक ने भारत के खिलाफ 7 शतक, श्रीलंका के खिलाफ 4, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ 3-3, बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ 2-2, न्यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ 1-1 शतक लगाए हैं.

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक

7 – क्विंटन डी कॉक (23 पारी)
7 – सनथ जयसूर्या (85 पारी)
6 – एबी डिविलियर्स (32 पारी)
6 – रिकी पोंटिंग (59 पारी)
6 – कुमार संगकारा (71 पारी)

विकेटकीपर द्वारा किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक

7 – क्विंटन डी कॉक बनाम भारत
6 – एडम गिलक्रिस्ट बनाम श्रीलंका
6 – कुमार संगकारा बनाम भारत
5 – कुमार संगकारा बनाम बांग्लादेश
4 – क्विंटन डी कॉक बनाम श्रीलंका
4 – कुमार संगकारा बनाम इंग्लैंड

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Assam Exit Poll Date: क्या होता है एग्जिट पोल? असम में आज क्यों नहीं हुआ जारी, जानें तारीख

Assam Exit Poll April 2026 Date: आज असम में चुनाव हो रहे हैं. ऐसे में…

Last Updated: April 9, 2026 18:56:29 IST

हंसिका मोटवानी ने भाभी पर किया मानहानि केस, लगाए गंभीर आरोप, मांगा 2 करोड़ का हर्जाना

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी एक्स भाभी पर 2 करोड़ रुपये का मानहानि केस किया…

Last Updated: April 9, 2026 18:50:57 IST

बागेश्वर में बेटियों के साथ सरेआम गुंडागर्दी परिजनों का आरोप, छेड़खानी का विरोध करने पर कमरे में बंद कर किया टॉर्चर!

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल…

Last Updated: April 9, 2026 18:56:04 IST

New PAN Card Forms: अब पुराने पैन कार्ड का क्या होगा? नया बनवाने के लिए भरने होंगे ये अलग-अलग फॉर्म, पढ़ें नए नियम

New PAN Card Forms: इनकम टैक्स विभाग ने नए पैन कार्ड बनवाने के लिए नियम…

Last Updated: April 9, 2026 18:34:03 IST

Jharkhand: रातों-रात करोड़पति बने सिपाही! सरकारी खजाने को किया खाली, अब हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले पर हुआ बड़ा खुलासा

Jharkhand Constable Scam: झारखंड के हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: April 9, 2026 18:22:51 IST

Video: दहेज में नहीं मिली स्कॉर्पियो तो खेतों के रास्ते से भागा दूल्हा, उसके पीछे हो लिए बाराती

Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 9, 2026 18:16:17 IST