Live TV
Search
Home > क्रिकेट > RCB vs GT: बेंगलुरु या गुजरात… IPL फाइनल में किसका रिकॉर्ड बेहतर, कौन मारेगा बाजी?

RCB vs GT: बेंगलुरु या गुजरात… IPL फाइनल में किसका रिकॉर्ड बेहतर, कौन मारेगा बाजी?

RCB vs GT Final: आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मई को अहमदाबाद के मैदान पर फाइनल का मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में जीतने वाली टीम दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाएगी.

Written By:
Last Updated: May 30, 2026 14:59:45 IST

Mobile Ads 1x1

RCB vs GT Final: IPL 2026 अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाद गुजरात टाइटंस ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. 31 मई को आरसीबी और गुजरात के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी के लिए भिड़ंत होगी. यह मुकाबला रविवार को शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस मैच में जीतने वाली टीम दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लेगी. आरसीबी और गुजरात ने अभी तक एक-एक बार ट्रॉफी जीती है. पिछले साल रजत पाटीदार की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीतने वाली आरसीबी की टीम अपने टाइटल को बचाने के इरादे से उतरेगी. वहीं, शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की नजर अपनी दूसरी ट्रॉफी पर होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि किस टीम का फाइनल में अच्छा रिकॉर्ड है.

फाइनल में किसका रिकॉर्ड बेहतर?

आरसीबी और गुजरात के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाएगा. आरसीबी की टीम पिछले 18 सालों में 4 हार आईपीएल फाइनल खेल चुकी है, जिसमें सिर्फ एक बार जीत मिली है. IPL 2026 में आरसीबी अपना 5वां फाइनल खेलने के लिए उतरेगी. इससे पहले आरसीबी ने 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल का मुकाबला खेला था. वहीं, गुजरात टाइटंस की बात करें, तो ये टीम अपना 5वां सीजन खेल रही है.

इस दौरान गुजरात ने 3 बार फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है, जिसमें 1 बार खिताब उठाया है. गुजरात टाइटंस पहली बार साल 2022 के फाइनल में पहुंची थी, जिसमें जीत हासिल कर ट्रॉफी उठाई थी. इसके बाद 2023 में भी गुजरात की टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन इस बार हार का सामना करना पड़ा. अब गुजरात टाइटंस IPL 2026 में अपना तीसरा फाइनल खेलने के लिए उतरेगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आंकड़ों पर नजर डालें, तो आरसीबी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. आरसीबी और गुजरात के बीच अभी तक 9 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 5 मैच आरसीबी ने जीते हैं, जबकि गुजरात ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.

फाइनल में कौन मारेगा बाजी?

आरसीबी की टीम क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को बुरी हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. वहीं, गुजरात टाइटंस ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई. अब आरसीबी और गुजरात अहमदाबाद में एक-दूसरे से खिताबी मुकाबला खेलेंगे. इस मैच में गुजरात का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है, क्योंकि अहमदाबाद उनका होमग्राउंड हैं. हालांकि आरसीबी भी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन से टीम फाइनल में बाजी मारेगी.

MORE NEWS