<

Rohit Sharma: गुवाहाटी में ‘हिटमैन’ के तूफान से वेस्टइंडीज पस्त! सचिन-कोहली के क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा

Rohit Sharma 12000 ODI Run: गुवाहाटी में 'हिटमैन' रोहित शर्मा का तूफानी, वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे वनडे में रोस्टन चेज़ की गेंद पर सिंगल लेकर रोहित ने वनडे क्रिकेट में अपने 12,000 रन पूरे कर लिए हैं. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय बन गए हैं.

भारत बनाम वेस्टइंडीज गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है. रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 12,000 रन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. 

ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज

स्थान    खिलाड़ी का नाम    मैच    रन
1    सचिन तेंदुलकर    463    18,426
2    विराट कोहली    315    15,080
3    रोहित शर्मा    282    12,000+
4    सौरव गांगुली    311    11,363
5    राहुल द्रविड़    340    10,889

गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले भी लगा चुके हैं शतक

गुवाहाटी एक ऐसा मैदान रहा है जिसने हमेशा रोहित का सर्वश्रेष्ठ खेल बाहर निकाला है. इससे पहले उन्होंने यहां खेले अपने दो मैचों में उन्होंने 235.00 के शानदार औसत और 127.71 के स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. यहाँ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 2018 में आया था जहां उन्होंने 117 गेंदों में नाबाद 152 रन की पारी खेली थी.

विराट ने पुरे किये 15000 ODI रन

आपको बताते चलें कि इससे पहले रोहित शर्मा ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में 15000 वनडे रन पुरे किए थे. और अब रोहित का यह प्रदर्शन देख रो-को के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. विराट ने  में 88 गेंदों में नाबाद 139 रनों की पारी खेली थी. 

खबर लिखे जाने तक, रोहित 56 गेंदों में 80 रन बनाकर खेल रहे थे और अपने शतक के बेहद करीब हैं. 289 वनडे मैचों की 281 पारियों में उनके नाम 48.88 के औसत से रन दर्ज हैं, जिसमें 34 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं. इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Ranthambore Tiger Reserve: 1 अक्टूबर से रणथंभौर में फिर शुरू होगी सफारी, मुख्य जोन खुलेंगे, जानें क्या बदला

Ranthambore Tiger Reserve: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर 2026 से नया पर्यटन सत्र शुरू…

Last Updated: September 30, 2026 20:27:36 IST

Jio की 10वीं सालगिरह पर बड़ा ऑफर; 1500 से कम में मिलेगा फोन, 6 महीने का रिचार्ज फ्री

Jio 10th Anniversary Offer: जियो ने अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर यूजर्स के लिए…

Last Updated: September 30, 2026 20:17:50 IST

Kuldeep 200 ODI Wickets: कुलदीप यादव ने सबको छोड़ दिया पीछे, शमी के बाद सबसे तेजी से पूरा किया यह कीर्तिमान

kuldeep yadav 200 odi wickets: भारतीय 'चाइनामैन' स्पिनर कुलदीप यादव ने वनडे क्रिकेट में 200…

Last Updated: September 30, 2026 19:57:14 IST

Samsung S21 FE Display Issue: सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद खराब हुई डिस्प्ले? सैमसंग S21 FE यूजर परेशान; फोन पर आई हरी और सफेद लाइन

सैमसंग S21 FE के डिस्प्ले पर अचानक हरी-सफेद लाइनें आने से ग्राहक परेशान हैं. 40…

Last Updated: September 30, 2026 19:40:47 IST

IDT विद्यार्थियों ने डेनिम में रचा नवरात्रि का नया अंदाज़

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: Institute of Design & Technology (IDT), Surat के विद्यार्थियों ने इस…

Last Updated: September 30, 2026 19:22:16 IST

2026 के कॉर्पोरेट वर्कर की कहानी कहता है 55 साल पुराना ये गाना, राजेश खन्ना और किशोर कुमार ने रचा था इतिहास

Bollywood Evergreen Song: बॉलीवुड में लगभग हर तरीके की सिचुएशन के लिए गाने हैं. आज…

Last Updated: September 30, 2026 18:57:53 IST