<

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने तीसरे वनडे में रचा इतिहास, 1-2, नहीं तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड

Rohit Sharma Records: रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 79 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. रोहित शर्मा ने भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Rohit Sharma Records: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने वनडे में 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. दरअसल, तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ 170 रनों की साझेदारी की. यह भारत की ओर से वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है.

साथ ही यह 71वां बार था, जब रोहित शर्मा ने वनडे फॉर्मेट में किसी बल्लेबाज के साथ मिलकर 100 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी की. इस लिस्ट में रोहित शर्मा से सिर्फ 3 खिलाड़ी आगे हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (72 बार), विराट कोहली (86 बार) और सचिन तेंदुलकर (99 बार) शामिल हैं. वहीं, कुमार संगकारा इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं, जो 67 बार वनडे में 100 या उससे बड़ी साझेदारियों का हिस्सा रहे हैं.

बतौर ओपनर जीत में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ऐसे ओपनर बन गए हैं, जिन्होंने बतौर ओपनर टीम की जीत में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का कारनामा किया है. रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर जीत के दौरान कुल 100 बार 50+ स्कोर बनाया है. इस मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं, जिनके नाम जीत में बतौर ओपनर 95 बार 50+ स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है.

  • 100 – रोहित शर्मा
  • 95 – डेविड वार्नर
  • 87 – सनथ जयसूर्या
  • 86 – डेसमंड हेन्स
  • 85 – ग्रीम स्मिथ
  • 78 – सचिन तेंदुलकर
  • 78 – मैथ्यू हेडन

राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 79 रनों की पारी में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दरअसल, रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के साथ वनडे में अपना 95वीं बार 50 रनों से ज्यादा का स्कोर बनाया. वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने वनडे में 94 बार 50+ स्कोर बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 82 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, रोहित शर्मा के नाम वनडे में 33 शतक और 62 अर्धशतक दर्ज हो गए हैं. बता दें कि भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (145 बार) और विराट (131 बार) के नाम दर्ज है. रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: October 1, 2026 18:22:22 IST

GRP कर्मियों ने गुटखा मिलने पर एक व्यक्ति से लूटे 6,000 रुपये, वीडियो बनाने पर हो गए फरार, करतारपुर स्टेशन पर हुई घटना

एक यात्री ने आरोप लगाया कि जीआरपी कर्मियों ने उसे 10,000 रुपये के गुटखा जुर्माने…

Last Updated: October 1, 2026 18:17:40 IST

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

Last Updated: October 1, 2026 18:07:29 IST

Odisha News: मास्क पहनकर फ्लैट में घुसा दरिंदा, बंदूक की नोक पर महिला के साथ की हैवानियत, FIR दर्ज

भुवनेश्वर में एक अजनबी महिला के अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुस गया और उसने बंदूक की…

Last Updated: October 1, 2026 18:00:21 IST