<

RR vs GT: राजस्थान या गुजरात… जयपुर में किसका बजेगा डंका? मैच से पहले देखें आंकड़ें

RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस का मैच जयपुर में खेला जाएगा. यह मुकाबला प्लेऑफ के लिहाज से काफी अहम होने वाला है. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम प्लेऑफ के करीब पहुंच जाएगी. जानें कौन सी टीम का पलड़ा भारी है...

RR vs GT Head To Head: IPL 2026 का 52वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, तो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ के लिहाज से काफी अहम होने वाला है. इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम प्लेऑफ में जाने के करीब एक और कदम आगे पहुंच जाएगी. अगर राजस्थान रॉयल्स जीत हासिल करती है, तो वह टॉप-2 में अपनी जगह बना सकती है. वहीं, गुजरात टाइटंस को इस जीत के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की करने का सुनहरा मौका मिलेगा.

फिलहाल राजस्थान रॉयल्स मजबूत दिखाई दे रही है. राजस्थान ने टूर्नामेंट की शुरुआथ अच्छी की थी, लेकिन बाद में हार का सामना करना पड़ा था. राजस्थान ने अभी तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें 6 जीत और 4 हार मिली है. वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. गुजरात ने आखिरी तीन मैचों में लगातार जीत हासिल की है. गुजरात को 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार मिली है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों टीमों के मैच में कौन जीत हासिल करते प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ाएगा. जानें किसका पलड़ा भारी…

किस टीम का पलड़ा भारी?

आंकड़ों की बात करें, तो गुजरात टाइटंस (GT) का पलड़ा ज्यादा भारी दिखाई दे रहा है. दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 9 मैच खेले गए हैं. इनमें से 6 मुकाबले गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, जबकि राजस्थान ने 3 मैच अपने नाम किए हैं. हालांकि मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. IPL 2026 में एक बार इन दोनों टीमों को भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से जीत हासिल की थी.

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम गुजरात टाइटंस के मैच में 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें होंगी. वैभव सूर्यवंशी ने 10 पारियों में 237.64 के स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक आए हैं. फिलहाल वह ऑरेंज कैप की रेस में 5वें नंबर पर हैं. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन पर भी नजरें होंगी. साईं सुदर्शन ने मौजूदा सीजन में 10 पारियों में 158.43 के स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका/तुषार देशपांडे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs NZ T20: टूटेंगे 21 बड़े रिकॉर्ड,अर्शदीप को 3 विकेट, अभिषेक को 44 रन की जरूरत; न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं 8 भारतीय

IND VS NZ: मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया के आठ खास खिलाड़ियों के पास आठ बड़ी…

Last Updated: October 22, 2026 12:27:41 IST

Delhi Pollution Rules: 1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की नो एंट्री! जानें किन वाहन चालकों पर पड़ेगा असर

Delhi Vehicle Ban November 1: दिल्ली में 1 नवंबर से दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड BS-VI…

Last Updated: October 22, 2026 12:01:35 IST

Udhampur Crime: सौतेली मां पर बेटे ने डीजल छिड़ककर लगाई आग, जान बचाने के लिए भागती रही महिला; वीडियो देख कांप उठा हर शख्स

Udhampur Crime: शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए…

Last Updated: October 22, 2026 11:40:11 IST

Abhishek Sharma ने प्रैक्टिस करने के लिए किसे बुला लिया? खड़े होकर देखते रह गए गौतम गंभीर; नाम सुन सब हैरान

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के नेट सेशन के दौरान एक अनजान बॉलर…

Last Updated: October 22, 2026 11:21:48 IST

IND vs NZ 1st T20I Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड मैच पर बारिश का साया! क्या बिना खेले धुल जाएगा पहला T20I?

IND vs NZ 1st T20I Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा…

Last Updated: October 22, 2026 11:08:32 IST