<

Finn Allen: फिन एलन ने IPL में काटा गदर! कैमरन ग्रीन की मदद से ठोका शतक, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Finn Allen World Record: केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी शतक लगाया. उन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली. इसी के साथ फिन एलन ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है.

Finn Allen World Record: IPL 2026 के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) ने इतिहास रच दिया. फिन एलन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 47 गेंदों पर शतक जड़ दिया. उनकी इस तूफानी पारी के चलते केकेआर ने 34 गेंद बाकी रहते ही 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. यह फिन एलन का आईपीएल में पहला शतक है. इसी के साथ फिन एलन ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है.

इस साल फिन एलन का यह तीसरा टी20 शतक है. आईपीएल से पहले फिन एलन ने बिग बैश लीग और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी शतक लगाया था. अब आईपीएल में भी फिन एलन ने शतक लगा दिया है. इसी के साथ फिन एलन एक कैलेंडर ईयर में टी20 में 3 शतक लगाने वाले पहले न्यूजीलैंड खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले किसी दूसरे कीवी बल्लेबाज ने ऐसा कारनामा नहीं किया है.

फिन एलन की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर (KKR) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी केकेआर की टीम ने 14.2 ओवर में 8 विकेट से मैच जीत लिया. केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 47 गेंदों पर तूफानी शतक लगाया. उनकी इस तूफानी पारी के दौरान 5 चौके और 10 गगनचुंबी  छक्के देखने को मिले. उनके अलावा कैमरन ग्रीन ने 27 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली.

फिन एलन ने केकेआर के लिए बनाया रिकॉर्ड

फिन एलन आईपीएल में केकेआर के लिए शतक लगाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने हैं. इससे पहले केकेआर के लिए ब्रेंडन मैकुलम, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन शतक लगा चुके हैं. अब फिन एलन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है.

दिल्ली कैपिटल्स की करारी हार

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को केकेआर के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 142 रन बनाए. दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने 29 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली. उनके अलावा केएल राहुल ने 14 गेंदों पर 23 रन बनाए. वहीं, लोअर ऑर्डर में आशुतोष राणा ने 28 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं कर सका. इसके चलते दिल्ली को 8 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST