RR vs SRH Live Streaming: आईपीएल का 19वां सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर में हराकर क्वालीफायर-2 में अपनी जगह बना ली है. अब राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर-2 खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है. क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम की भिड़ंत फाइनल में आरसीबी से होगी.
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि उससे पहले फैंस को क्वालीफायर-2 के महामुकाबले का इंतजार है. ऐसे में आइए जानते हैं कि यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा क्वालीफायर-2 का मैच?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 29 मई को आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 खेला जाएगा. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को क्वालीफायर-1 में आरसीबी के खिलाफ करारी हार मिली थी. टॉप-2 में रहने की वजह से गुजरात को फाइनल में जाने का एक और मौका मिला है. अब अगर गुजरात की टीम क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हरा देती है, तो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी.
Qualifier 2 is officially locked in! 🔒
One final hurdle to the summit clash 🎟️#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/y73BAkfWXC
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
कहां देख सकेंगे मैच?
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिलेगा. फैंस इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में देख सकते हैं. इसके अलावा JioHotstar की एप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध होगी.
4⃣ started the Race to the Final 🏆
But only 3⃣ remain ⌛️ #TATAIPL | #TheFinalLeap pic.twitter.com/q7yDm86eTc
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
राजस्थान कैसे पहुंची क्वालीफायर-2?
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से मैच हुआ था. इस मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद को बुरी तरह हरा दिया. राजस्थान रॉयल्स के लिए जीत के हीरो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके दम पर राजस्थान ने हैदराबाद को 244 रनों का स्कोर दिया. इसके जवाब में उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 196 के स्कोर पर ढेर हो गई. इस मैच में जीत हासिल कर राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर-2 के लिए क्वालीफाई कर लिया, जबकि हैदराबाद का सफर खत्म हो गया.