<
Categories: खेल

इतनी बकवास कोचिंग! पाक की हार के बाद माथा पीट रहे शोएब अख्तर, बात सुन शर्म से झुक जाएगा खिलाड़ियों का सिर!

Shoaib Akhtar Reaction: भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में करारी हार दी. हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर काफी मायूस दिखे.

Asia Cup 2025: भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में पाक को हराकर जश्न का माहौल बना दिया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी मात दी है. टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के बाद, भारतीय टीम ने सुपर 4 में भी पाकिस्तान को हराया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को कड़ी टक्कर दी. इस मैच के दौरान एक समय टीम इंडिया मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन उसने 5 विकेट से मैच में जीत दर्ज की है.

शोएब अख्तर ने टीम प्रबंधन पर साधा निशाना

पाकिस्तान को मिली करारी हार के बाद, पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और जाने माने पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर ने टीम प्रबंधन पर जबरदस्त तंज कसा. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, यह टीम की समस्या नहीं है. मध्यक्रम की समस्या प्रबंधन की गलती है क्योंकि उन्होंने सही खिलाड़ियों को टीम में नहीं चुना. मैं इसे बेतुकी कोचिंग कहूंगा. ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए मैं माफ़ी चाहता हूँ, लेकिन यह बेतुकी कोचिंग है. हमारे मैच विजेता हसन नवाज़ और सलमान मिर्ज़ा को थोड़ी मुश्किल हुई है. हम बहुत निराश हैं.

लड़खड़ा रही थी अख्तर की जुबान

जैसा की आप सभी जानते हैं कि शोएब अख्तर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन पाकिस्तान की हार के बाद, उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी. जी हां वो ठीक से बोल नहीं पा रहे थे. उनकी आवाज़ में एक मायूसी थी . वो बिना एक भी वाक्य पूरा किए लगातार बोलते जा रहे थे. इसके अलावा उन्होंने आगे कहा, “यह सुपर संडे था, और पूरा देश देख रहा था. हमारे मध्यक्रम में पहले से ही समस्याएँ हैं. आप जानते हैं, हम जानते हैं, और हर कोई यह कह रहा है.”

Heena Khan

Recent Posts

आज चांदी का भाव 6 अप्रैल 2026: चांदी के रेट पर टिकी सबकी नजर! आज राहत की चमक या महंगाई का झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 6, 2026 11:00:43 IST

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST

राज कपूर से ‘नफरत’ 38 साल कमरे में गुजारे, भारत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया

Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…

Last Updated: April 6, 2026 10:50:03 IST

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य…

Last Updated: April 6, 2026 10:38:49 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 11:01:44 IST