<

शुभमन गिल की होने वाली है दबंग एंट्री! सेलेक्टर्स से हुई बड़ी डील, पर्दे के पीछे से किसने बदला पूरा गेम?

Shubman Gill: सूत्रों के मुताबिक शुभमन गिल के साथ हुई डील में कहा गया था कि वह अगले कप्तान हैं और IPL के बाद तीनों फॉर्मेट की कप्तानी उन्हें सौंप दी जाएगी.

Shubhman Gill: जब से गिल को टी-20 विश्व कप टीम से बाहर किया गया है तब से हर तरफ गिल के भविष्य की चर्चा हो रही है. शुभमन गिल का नाम कप्तानी, पॉलिटिक्स और क्रेडिबिलिटी के चौराहे पर खड़ा है. वहीं एक ऐसी खबर सामने आई हैं जिसे सुन हर कोई दंग है.  सूत्रों के मुताबिक IPL के बाद गिल की टीम इंडिया में कप्तान के तौर पर वापसी लगभग पक्की है.

दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव के लिए तस्वीर साफ है. कहा जा रहा है कि T20 वर्ल्ड कप का नतीजा कुछ भी हो IPL के बाद उन्हें कप्तानी गंवानी पड़ सकती है. इस पूरी कहानी में सबसे दिलचस्प किरदार गौतम गंभीर हैं, जिन्होंने गिल और सिलेक्टर्स के बीच की बर्फ पिघलाने में पर्दे के पीछे अहम भूमिका निभाई. गंभीर के दखल ने न सिर्फ इक्वेशन बदले बल्कि यह भी साफ कर दिया कि इंडियन क्रिकेट में फैसले अब सिर्फ आंकड़ों के आधार पर नहीं, बल्कि लीडरशिप की सोच के आधार पर लिए जा रहे हैं.

गिल कर सकते हैं वापसी

बढ़ते दबाव गिल की लीडरशिप क्षमता और टीम मैनेजमेंट से मिले पॉजिटिव संकेतों ने सिलेक्टर्स को दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया. शुभमन गिल, जिन्हें 2026 के T20 वर्ल्ड कप प्लान से बाहर कर दिया गया था अब एक नई डील के तहत टीम इंडिया में कप्तान के तौर पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. यह वापसी सिर्फ टीम में शामिल होने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ लीडरशिप की बड़ी जिम्मेदारियां भी होंगी. सूत्रों के मुताबिक, IPL 2026 के बाद भारतीय टीम के कप्तानी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया जाएगा, जिसके सेंटर में शुभमन गिल होंगे.

सूर्यकुमार यादव कप्तानी छोड़ेंगे!

इस पूरी कहानी का दूसरा बड़ा पहलू सूर्यकुमार यादव हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक T20 वर्ल्ड कप में इंडिया का परफॉर्मेंस कैसा भी हो IPL के बाद सूर्यकुमार यादव कैप्टन नहीं रहेंगे. BCCI और सिलेक्टर्स अब ऐसे प्लेयर को कैप्टनशिप देना चाहते हैं जिसका लॉन्ग टर्म विजन हो और जो तीनों फॉर्मेट में टीम को लीड कर सके. शुभमन गिल इस रेस में सबसे आगे दिख रहे हैं.

गौतम गंभीर बने गेम-चेंजर!

शुभमन गिल की वापसी की पूरी स्क्रिप्ट में गौतम गंभीर का नाम अहम माना जा रहा है. सोर्स बताते हैं कि गंभीर ने सिलेक्टर्स और गिल के बीच मीडिएटर का काम किया, दोनों पार्टियों को एक साथ लाने में अहम रोल निभाया. गंभीर का मानना ​​है कि गिल में न सिर्फ टेक्निकल मजबूती है बल्कि मेंटल टफनेस और लीडरशिप क्वालिटी भी है, जो उन्हें फ्यूचर का कैप्टन बना सकती है. तुरंत रिजल्ट्स के बजाय, सिलेक्टर्स अब 2026 और उसके बाद की स्ट्रैटेजी पर फोकस कर रहे हैं. इसी विजन को ध्यान में रखते हुए, गिल को एक बार फिर टीम का पिवट बनाने का प्लान बनाया गया है. संकेत साफ हैं कि आईपीएल के बाद टीम इंडिया में होने वाले बदलावों में शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी दिए जाने की पूरी संभावना है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

IPL 2026: फिटनेस टेस्ट पास करने की देरी, दोबारा मैदान पर होंगे एमएस धोनी, किस टीम से मैच?

एमएस धोनी की वापसी से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ी राहत मिल…

Last Updated: April 6, 2026 15:21:24 IST

शराब नीति मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, केजरीवाल ने खुद पेश की अपनी दलील; क्यों भड़के एसजी?

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. जहां…

Last Updated: April 6, 2026 15:16:13 IST

बास्केटबॉल ने कैसे ली 20 साल के मरीन इंजीनियरिंग छात्र की जान? खुलासे के बाद पुलिस का भी ठनका माथा

Pune: घटना के बाद विशाल को तुरंत तालेगांव इलाके के पास के एक हॉस्पिटल ले…

Last Updated: April 6, 2026 15:16:46 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date: कर्नाटक बोर्ड 12वीं रिजल्ट karresults.nic.in पर जल्द, ऐसे करें आसानी से चेक

Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date: कर्नाटक बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: April 6, 2026 15:06:57 IST

EXCLUSIVE: बड़ा खुलासा, अशोक खरात कुछ ही दूरी पर लोगों की बीवियों से बनाता था संबंध

Ashok Kharat Viral Video News: अशोक खरात अपने बंगले में महिलाओं का यौन शोषण करने…

Last Updated: April 6, 2026 14:26:33 IST

NCERT Syllabus: एनसीईआरटी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, सिर्फ कक्षा 8 नहीं, सभी कक्षाओं में बदलाव जरूरी

NCERT Syllabus: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि NCERT पाठ्यक्रम की समीक्षा सिर्फ कक्षा 8 तक…

Last Updated: April 6, 2026 14:23:28 IST