<

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया को हरा भारत ने जीती टी20 सीरीज, स्मृति मंधाना ने ठोके 82, श्रेयंका-चरणी ने लिए 3-3 विकेट

IND W vs AUS W T20I Series:भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया विमेंस को 17 रन से हराकर टी20 सीरीज अपने नाम की. भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की.

IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलियंस विमेंस को 17 रन से हराकर टी20 सीरीज अपने नाम की. तीसरा टी20 मैच एडिलेड ओवल में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 176/6 का मजबूत स्कोर बनाया. स्मृति मंधाना ने बेहतरीन 82 रन की पारी खेली और शुरुआत से ही आत्मविश्वास से भरी दिखीं. उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स (59 रन) के साथ 121 रन की अहम साझेदारी की. शेफाली वर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बीच के ओवरों में उपयोगी रन जोड़े.
ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर ने भी छोटे लेकिन अहम योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने संभलकर शुरुआत की. एलिसा हीली और बेथ मूनी ने पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर दबाव बनाए रखा. एश्ले गार्डनर ने 57 रन की जुझारू पारी खेलकर मैच में वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया.

श्रेयांका पाटिल और श्रीचरणी ने लिए 3-3 विकेट

युवा स्पिनर श्रेयांका पाटिल ने 22 रन देकर 3 विकेट झटके और मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया. रेणुका सिंह ठाकुर ने नई गेंद से शुरुआती विकेट दिलाए, जबकि दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर ने बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाज़ी की. हरमनप्रीत की कप्तानी और टीम की फील्डिंग भी बेहतरीन रही. इसके अलावा श्रीचरणी ने भी 3 विकेट लिए.

अब खेलनी है वनडे सीरीज

अंत में ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 159/9 ही बना सकी. इस तरह भारत ने यह मैच जीत लिया. इस सीरीज के पहले टी20 में भारत ने जीत दर्ज की थी, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने दूसरे टी20 में जीत दर्ज की थी. अब तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को फिर से हराकर यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. अब भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST