<
Categories: मनोरंजन

रणबीर और करिश्मा कपूर संभालेंगे RK स्टूडियो, 20 साल के लिए लीज पर लिए 5 फ्लोर, देखें डिटेल्स

रणबीर कपूर और उनके परिवार ने अंधेरी में नया आरके स्टूडियो बनाने का फैसला किया है. इसके लिए अंधेरी में नया RK स्टूडियो बनाने के लिए 20 साल के लिए 5 फ्लोर लिए गए हैं.

Ranbir Kapoor RK Studio: एक्टिंग में अपना दमखम दिखाने के बाद अब इंटरनेट पर रणबीर कपूर के डायरेक्शन में आने की खबरें आ रही हैं. एक्टर पुराने प्रोडक्शन हाउस RK स्टूडियो को भी फिर से शुरू करना चाहते हैं. जानकारी मिली है कि एक्टर ने इसके लिए अपना कदम आगे बढ़ा दिया है. कहा जा रहा है कि एक्टर ने एक डील साइन की है जिसमें उन्होंने अंधेरी में स्टूडियो बनाने के लिए एक जगह लीज पर ली है. कहा जा रहा है कि इसकी कमान रणबीर कपूर के साथ ही करिश्मा कपूर संभालेंगी.

सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि रणबीर कपूर ने नया RK स्टूडियो बनाने के लिए मुंबई के अंधेरी ईस्ट में कनकिया वॉल स्ट्रीट कमर्शियल बिल्डिंग के पांच फ़्लोर 20 साल के लिए लीज पर लिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इस बड़ी जगह को एक स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट स्टूडियो में बदल दिया जाएगा. इसके बाद इसमें मेकअप रूम, स्क्रीनिंग रूम और एक मंदिर बनाने की उम्मीद है. एक रिपोर्ट में कहा गया कि इस जगह पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर और निताशा नंदा के अलग-अलग ऑफिस और एक मंदिर भी होगा.

पहली मंजिल पर क्या बनेगा?

जानकारी मिली है कि लीज पर लिए गए अपार्टमेंट का पूरा एरिया 250,000 स्क्वायर फीट है. वहीं दूसरी रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह 9000 स्क्वायर फीट है. कहा जा रहा है कि पहले फ्लोर पर वर्चुअल प्रोडक्शन, एक प्राइमरी LED वॉल्यूम साउंडस्टेज बनेगा. इसमें 1.5 mm पिक्सल-पिच LED पैनल होंगे, जो 60 fps पर रियल-टाइम रे-ट्रेस्ड एनवायरनमेंट के लिए 270° कर्व्ड कॉन्फिगरेशन में होंगे. साथ ही 4 सेकेंडरी वर्चुअल प्रोडक्शन साउंडस्टेज होंगे जो हाई-स्पीड नेटवर्किंग के जरिए AI सर्वर फार्म से जुड़े होंगे.

दूसरी और तीसरी मंजिल पर क्या बनेगा?

दूसरी मंजिल पर विज़ुअल इफेक्ट्स और फ़ैमिली ऑफिस बनाए जाएंगे. साथ ही 800-नोड AI-एक्सेलरेटेड सर्वर फार्म भी होगा. वहीं तीसरी मंजिल पर म्यूजिक और एडिटिंग के लिए जगह बनाई जाएगी. साथ ही 12 म्यूजिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो, 25 डिजिटल एडिटिंग बे, 8 डबिंग सुइट और फैमिली फंक्शन के लिए एक सेंट्रल मिनी मंदिर होगा. 

चौथी और पांचवीं मंजिल पर क्या होगा?

चौथी मंजिल पर प्राइवेट रिव्यू के लिए 2 स्क्रीन होंगी, जिनमें कुल मिलाकर 200 सीटें और 30 पोस्ट-प्रोडक्शन या डिस्ट्रीब्यूशन रूम होंगे. वहीं पांचवीं मंजिल पर 40 लग्जरी ग्रीन रूम सुइट, एक कैफ़ेटेरिया होगा. इसमें 400 क्रू मेंबर एक साथ बैठ सकते हैं. साथ ही 12000 लेगेसी RK आइटम के लिए क्लाइमेट-कंट्रोल्ड स्टोरेज होगा. 

पुराना आरके स्टूडियोज

परिवार ने चेंबूर में पुराना RK स्टूडियो गोदरेज प्रॉपर्टीज को 180 करोड़ रुपये में बेच दिया. इसे 1948 में दिवंगत महान एक्टर-डायरेक्टर राज कपूर ने शुरू किया था. 

इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे रणबीर कपूर

बता दें कि एक्टर रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ फिल्म में नजर आने वाले हैं. उनके साथ इस फिल्म में उनकी पत्नी आलिया भट्ट और एक्टर विकी कौशल नजर आएंगे. इसके अलावा वे नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में राम के किरदार में नजर आने वाले हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST