Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Sourav Ganguly बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, ऋषभ पंत की भी हुई वापसी; IPL 2027 में दिखेगा बड़ा बदलाव!

Sourav Ganguly बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, ऋषभ पंत की भी हुई वापसी; IPL 2027 में दिखेगा बड़ा बदलाव!

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा दांव खेलते हुए सौरव गांगुली को नया हेड कोच बनाया है. इसके साथ ही ऋषभ पंत की भी टीम में वापसी हो चुकी है, लेकिन क्या दादा और पंत की यह जोड़ी दिल्ली को पहली बार चैंपियन बना पाएगी? जानिए कोचिंग स्टाफ में हुए बड़े बदलावों और ट्रेड की पूरी कहानी.

Written By:
Last Updated: October 6, 2026 18:44:55 IST

Mobile Ads 1x1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. गांगुली इससे पहले भी दिल्ली की टीम के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन आईपीएल 2027 में वह पहली बार टीम के हेड कोच के रूप में नजर आएंगे. इससे पहले वह दिल्ली फ्रैंचाइजी की पुरुष और महिला दोनों टीमों में डायरेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं.

सौरव गांगुली को हेमंत बदानी की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है, जो पिछले दो सालों से दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच थे. इसके अलावा टीम ने अपने सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव करते हुए बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल, असिस्टेंट कोच इयान बेल और टीम डायरेक्टर वेणुगोपाल राव को भी बनाए न रखने का फैसला किया है. खबरों की मानें तो गांगुली अब अपनी पसंद का नया सपोर्ट स्टाफ तैयार करना चाहते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन पिछले दो सीजन में कुछ खास नहीं रहा है और टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी. आईपीएल 2025 में टीम पांचवें और 2026 में छठे स्थान पर रही थी. गांगुली 2019 से दिल्ली की फ्रैंचाइजी से जुड़े हुए हैं.

क्या युवराज सिंह की होगी एंट्री?

चर्चा है कि पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह भी दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकते हैं, हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यह पहला मौका नहीं है जब गांगुली किसी कैपिटल्स फ्रैंचाइजी के हेड कोच बने हैं. पिछले साल वह साउथ अफ्रीका की SA20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच थे और अपनी टीम को फाइनल तक ले गए थे.

हेड कोच बनने पर गांगुली का बयान

दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच बनने पर खुशी जाहिर करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, “आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच बनने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं. दिल्ली की टीम मेरे दिल के बेहद करीब है और सालों से इसके साथ मेरा रिश्ता और मजबूत हुआ है.” गांगुली ने आगे कहा कि वह एक मजबूत और निडर टीम तैयार करने की पूरी कोशिश करेंगे.

ऋषभ पंत की हुई दिल्ली में वापसी

आईपीएल 2027 में सौरव गांगुली मैदान पर अक्षर पटेल, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के साथ काम करते नजर आएंगे. ऋषभ पंत पिछले दो सालों तक लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक बड़ा ट्रेड हुआ.

इस ट्रेड के तहत ऋषभ पंत 12 करोड़ रुपये का पे-कट लेते हुए 15 करोड़ रुपये में वापस दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं. वहीं दूसरी तरफ स्पिनर कुलदीप यादव 13.5 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल हो गए हैं.

MORE NEWS