<

साउथ अफ्रीका को क्यों कहा जाता है ‘चोकर्स’? कितनी बार सेमीफाइनल में पहुंची, कब-कब हुई नॉकआउट मैचों से बाहर, पढ़िए पूरी डिटेल

साउथ अफ्रीका ने कई आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन जब बात सेमीफाइनल या फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों की आई, तो टीम अक्सर जीत से एक कदम दूर रह गई.

क्रिकेट इतिहास में अगर किसी मजबूत टीम को बार-बार किस्मत और दबाव ने सबसे ज्यादा निराश किया है, तो वह है साउथ अफ्रीका. दुनिया भर में इस टीम को “चोकर्स” के नाम से भी जाना जाता है. इसका कारण यह है कि साउथ अफ्रीका ने कई आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन जब बात सेमीफाइनल या फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों की आई, तो टीम अक्सर जीत से एक कदम दूर रह गई. 4 मार्च 2026 की रात भी यही हुआ जब टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में उन्हें न्यूजीलैंड ने रौंदा.
साउथ अफ्रीका अफ्रीका की टीम को “प्रोटियाज” भी कहा जाता है. यह नाम साउथ अफ्रीका अफ्रीका के राष्ट्रीय फूल किंग प्रोटिया से लिया गया है. समय-समय पर जैक्स कैलिस, एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन और फाफ डु प्लेसिस जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने इस टीम को मजबूत बनाया. फिर भी आईसीसी टूर्नामेंट में किस्मत ने उनका साथ कम ही दिया. साल 1992, 1999, 2007, 2015 और 2023 के वनडे क्रिकेट विश्व कप में वह सेमीफाइनल मुकाबला हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे.

टी20 विश्व कप में बुरा हाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी कहानी लगभग वैसी ही रही. टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका अफ्रीका ने शानदार क्रिकेट खेलते हुए तीन बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया. 2009, 2014 और 2024 के टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा. जिसमें सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंच सका. साल 2024 के विश्व कप में वह फाइनल में पहुंच तो गया लेकिन भारत ने उन्हें हरा दिया. अब साल 2026 के विश्व कप सेमीफाइनल में उन्हें न्यूजीलैंड ने हरा दिया.

2 बार जीती है आईसीसी ट्रॉफी

मार्च 2026 तक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने दो बड़े आईसीसी खिताब जीते हैं. पहला खिताब उन्होंने 1998 में जीता था. जो कि चैंपियंस ट्रॉफी थी. इस नॉकआउट मैच में उन्होंने वेस्टइंडीज को हराया था. दूसरी बार वह चैंपियन तब बनी. जब उन्होंने साल 2025 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. आज तक साउथ अफ्रीका के पास यही 2 खिताब हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST