<

खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव पहुंचे तिरुपति, पत्नी देविशा संग किए बालाजी के दर्शन; देखें Video

Suryakumar Yadav Visits Tirupati Temple: सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन और पूजा अर्चना की. वह अपनी पत्नी देविशा के साथ तिरुपति पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने कुछ फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई.

Suryakumar Yadav Visits Tirupati Temple: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव मंगलवार को तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए पहुंचे. वैकुंठ एकादशी के शुभ अवसर पर सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किया और पूजा अर्चना की. भारतीय कप्तान के परिवार के स्वागत के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से खास व्यवस्था की गई थी. मंदिर प्रबंधन ने सूर्यकुमार यादव को रेशमी शॉल देकर सम्मानित किया. उन्होंने अपने परिवार के साथ कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया और शांति से पूजा-अर्चना की. उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे फैंस को इसकी जानकारी मिली.

मंदिर परिसर की ओर जाते हुए सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से थोड़ी बातचीत की. उन्होंने गुलाबी शेरवानी पहनी हुई थी, जबकि उनकी पत्नी देविशा ने रेशमी साड़ी पहनी थी. उन्होंने फैंस के एक छोटे ग्रुप के साथ सेल्फी भी ली. फैंस को सूर्यकुमार यादव की यह सादगी काफी पसंद आई, जिसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है. बता दें कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इंटरनेशनल मैचों के खत्म होने के बाद कुछ समय के लिए छुट्टी पर हैं.

भगवान की शरण में पहुंचे सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कई महीनों से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. फरवरी में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड खेलेगी. इससे पहले सूर्यकुमार यादव भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए तिरुपति बालाजी पहुंचे. इससे पहले साल 2023 में सूर्यकुमार यादव अपने तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. उस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थीं.

खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रिकेट के मैदान पर जूझते दिखाई दे रहे हैं. लंबे समय से उन्होंने भारत के लिए कोई बड़ी और शानदार पारी नहीं खेली है. हालांकि वह कप्तान के तौर पर काफी अच्छा कर रहे हैं. इस साल एशिया कप में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उम्मीद से कम प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा. इसके अलावा हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन नहीं आए. कप्तान का फॉर्म टीम के लिए बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है. हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने अपने फॉर्म पर बात करते हुए कहा था कि अभी उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं, लेकिन उनकी फॉर्म खराब नहीं है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह मेहनत कर रहे हैं और जल्द ही रनों की बरसात करेंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेंगे कप्तान

कप्तान सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी से शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. फरवरी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम होने वाली है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें ताजा रेट

Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…

Last Updated: October 26, 2026 09:25:09 IST

Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…

Last Updated: October 26, 2026 09:10:52 IST

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली से पहले अयोध्या जाने वाले ध्यान दें! 1 नवंबर से बदल जाएगा रामलला के दर्शन का समय, जानें नई टाइमिंग

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…

Last Updated: October 26, 2026 08:39:40 IST

Brazil Election: कौन हैं ट्रंप के दूश्मन लूला डा सिल्वा? जो चौथी बार बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति; 44 लाख वोटों को जीतकर रचा इतिहास

Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…

Last Updated: October 26, 2026 08:28:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा या सस्ता? तुरंत चेक करें आज के नए रेट

UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 26, 2026 08:06:02 IST