<
Categories: मनोरंजन

Katrina Kaif Beast Mode: विक्की कौशल ने कहा- आलोचनाओं से सीखकर आगे बढ़ने से होती है ग्रोथ, कैटरीना कैफ कब बन जाती हैं बीस्ट?

Katrina Kaif Beast Mode: कैटरीना कैफ को लेकर विक्की कौशल ने कई तरह के खुलासे किए. उन्होंने कहा कि वे एक मोटिवेट और मेहनती इंसान हैं. वे अपने काम को डेडीकेशन के साथ करती हैं.

Katrina Kaif Beast Mode: कैटरीना कैफ अपनी मेहनत के लिए काफी फोकस करती है. फिर चाहे वह एक्शन हो या गाने का सीक्वेंस की बात को, वे कड़ी मेहनत के लिए जानी जाती हैं. उनके पति विक्की कौशल भी इस बात की गवाही देते हैं. उन्होंने उनकी ट्रेनिंग प्रोसेस और पर्दे के पीछे की बातें शेयर कीं. पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ हाल ही में हुई बातचीत में छावा एक्टर ने अपनी पत्नी के डिसिप्लिन और काम के प्रति कमिटमेंट के बारे में बात की. विक्की कौशल ने कहा कि जब कोई गाना या एक्शन सीक्वेंस आने वाला होता है तो वह एक बीस्ट बन जाती है. मैंने उन्हें बहुत डिसिप्लिन्ड देखा है. 

मेहनत और नियमों को फॉलो करती हैं

वह किसी भी काम में पूरी तरह से जुट जाती हैं और उनकी डाइट एकदम से बदल जाती है. जबकि मोटिवेशन एक बाहरी फैक्टर है जो शुरुआती चिंगारी का काम कर सकता है. कंसिस्टेंसी और डिसिप्लिन हर दिन आगे बढ़ने में मदद करते हैं. कैटरीना की सोच भी ग्रोथ वाली है. वह आलोचना को अपने काम करने के तरीके और ज़िंदगी के अनुशासित नज़रिए पर हावी नहीं होने देतीं. आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट की Mpower मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन की हेड रीमा भंडारकर के अनुसार, जब हम अपनी काबिलियत के बारे में आलोचना सुनते हैं, तो चुप होने या पलटकर जवाब देने के बजाय ग्रोथ वाली सोच वाले लोग इसे डेटा की तरह लेते हैं और शांति से यह तय करते हैं कि कहां सुधार करना है.

गलतियों से सीखना चाहिए

कौशल ने कहा, “ग्रोथ माइंडसेट सीन के बीच में स्क्रिप्ट को फिर से लिखने जैसा है, जो कहानी को ज़्यादा गहराई के साथ एक नई दिशा में ले जाता है. यह दबाव में टूटने और एक बुरे अनुभव से ऊपर उठने के बीच का अंतर है. उन्होंने आगे कहा कि जब गलतियों को नज़रअंदाज़ करने की बजाय एक्टिव रूप से काम करने पर फोकस किया जाता है तो प्रोग्रेस तेजी से होती है.

हालांकि, इस तरह की सोच के कुछ नुकसान भी हैं. भंडारकर ने बताया अगर आराम और बैलेंस प्रोसेस का हिस्सा न हों तो सुधार के लिए लगातार इस तरह का दबाव बर्नआउट का कारण बन सकता है. उन्होंने कहा, “अगर नेगेटिव भावनाओं को ठीक से प्रोसेस नहीं किया जाता है, तो यह समय के साथ यह ब्रेकिंग पॉइंट तक पहुंच सकता है. कभी-कभी, सिर्फ़ आलोचना से प्रेरित सुधार पर्सनल लक्ष्यों और मूल्यों से ध्यान हटा सकता है।” बॉलीवुड में कैटरीना कैफ काफी जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं.

Recent Posts

Silver Price Today 26 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा धमाका! एक किलो के भाव में 5,500 की गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

Last Updated: October 26, 2026 10:24:57 IST

BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को चाकुओं से गोदा, ड्रग्स के धंधे के खिलाफ उठाई थी आवाज; दहशत में इलाके के लोग

Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…

Last Updated: October 26, 2026 10:02:40 IST

Giridih Road Accident: मौत का सफर! ट्रेलर में फंसकर 6 किलोमीटर तक घिसटी कार, हथौड़े से तोड़कर निकाले गए लोग

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…

Last Updated: October 26, 2026 09:46:09 IST

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें ताजा रेट

Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…

Last Updated: October 26, 2026 09:25:09 IST

Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…

Last Updated: October 26, 2026 09:10:52 IST

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली से पहले अयोध्या जाने वाले ध्यान दें! 1 नवंबर से बदल जाएगा रामलला के दर्शन का समय, जानें नई टाइमिंग

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…

Last Updated: October 26, 2026 08:39:40 IST