<

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में कौन पहुंचेगा, राहुल द्रविड़ ने कहा- जिम्बाब्वे और…

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल को लेकर राहुल द्रविड़ ने कहा है कि अगर भारत और जिम्बाब्वे के बीच फाइनल मुकाबला हो तो ये सबसे बेहतर होगा.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक दिलचस्प इच्छा जाहिर की है. उनका कहना है कि अगर फाइनल मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच हो तो यह क्रिकेट जगत के लिए बेहद खास पल होगा. 2024 में भारत को टी20 विश्व कप जिताने वाले द्रविड़ जानते हैं कि बड़े टूर्नामेंट में दबाव को कैसे संभाला जाता है. मौजूदा टूर्नामेंट में भारत और जिम्बाब्वे एक ही ग्रुप में हैं.
सेमीफाइनल तक साथ पहुंचने के लिए दोनों टीमों को पिछले साल की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका और दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों को हराना होगा. द्रविड़ ने एक इंटरव्यू के दौरान फाइनल मैच को लेकर कहा कि “भारत बनाम कोई भी टीम” फाइनल में देखने के लिए तैयार हैं, लेकिन अगर खिताबी मुकाबले में जिम्बाब्वे भारत के सामने हो तो यह जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी. उन्होंने कहा कि किसी कमजोर मानी जाने वाली टीम का भारत के साथ फाइनल खेलना खेल के लिए भी पॉजिटिव मैसेज देगा.
सुपर 8 चरण में जिम्बाब्वे सबसे निचली रैंकिंग वाली टीम है और वह अब तक इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई है. हालांकि इस बार उसका प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा है. टीम ने अपने अभियान की शुरुआत ओमान पर जीत के साथ की और इसके बाद पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों को भी करारी शिकस्त दी.
द्रविड़ ने भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी गहराई को बताया. उनका मानना है कि भारतीय टीम सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं है, बल्कि उसके पास हर स्थिति के लिए विकल्प मौजूद हैं. यही संतुलन टीम को मजबूत बनाता है. उन्होंने यह भी कहा कि टी20 क्रिकेट बेहद अनिश्चित प्रारूप है, जहां किसी भी दिन नतीजा पलट सकता है. इसलिए जरूरी है कि टीम अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखे, सही फैसले ले और हर मैच में पूरी तैयारी के साथ उतरे.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…

Last Updated: October 5, 2026 17:01:32 IST