<

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में कितने मैच होंगे? कैसे तय होंगे सेमीफाइनलिस्ट, समझिए प्वाइंट्स टेबल का पूरा सिनेरियो

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में आइए जानते हैं कौन-कौन सी टीमें पहुंचीं, कितने होंगे मैच और सेमीफाइनलिस्ट कैसे तय होंगे.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लगभग आधे से अधिक मुकाबले खेले जा चुके हैं और पाकिस्तान की नामीबिया पर जीत के बाद सुपर 8 की तस्वीर भी साफ हो चुकी है. तो अब सवाल ये है कि सुपर 8 में कौन कौन सी टीमें पहुंच गई है, सुपर 8 में कितने मैच खेले जाएंगे और सेमीफाइनल में टीमें कैसे पहुंच सकती है? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं. आइए समझते हैं कि कैसे सेमीफाइनलिस्ट का चयन होगा और अन्य सवालों के जवाब.
सुपर 8 में आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है. हर टीम तीन मैच खेलेगी है और हर ग्रुप से सिर्फ टॉप की दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी. एक हार प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव कर सकती हैजबकि बड़ी जीत नेट रन रेट को मजबूत कर सकती है. जो कि अक्सर करीबी मुकाबलों में निर्णायक साबित होता है. बता दें कि सुपर 8 में दो ग्रुप है. ग्रुप 1 में वेस्टइंडीज, भारत, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका है और ग्रुप 2 में श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड है.

सुपर 8 में होंगे कुल 12 मैच

सुपर 8 में कुल 12 मैच खेले जाएंगे. सुपर 8 में पहला मैच 21 फरवरी को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच होना है. भारत को भी कुल 3 मुकाबले खेलने होंगे. सुपर 8 में भारत का पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से, फिर 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से, फिर 1 मार्च को वेस्टइंडीज से खेलना है.  अगर भारत यह सभी मैच जीत जाता है तो वह प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर रहेगा. सभी टीमों की रैंकिंग उनके प्रदर्शन के आधार पर ही होगी.

फाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीमें

अगर टीम इंडिया सुपर 8 के ग्रुप 1 के टॉप-2 में पहुंचती है, तो वह सेमीफाइनल खेलेगी. सेमीफाइनल का समीकरण कुछ इस तरह से है कि ग्रुप 1 के टॉप पर रहने वाली टीम ग्रुप 2 के नंबर 2 पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी और ग्रुप 2 में पहले नंबर पर रहने वाली टीम ग्रुप 1 के नंबर 2 टीम से भिड़ेगी. जो भी टीम ये मैच जीतेगी वह फाइनल में पहुंच जाएगी और हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि ग्रुप 1 से ग्रुप 2 से कौन सी टीम फाइनल में पहुंचती है.
Satyam Sengar

Recent Posts

Sehri/Iftar Time: आज इफ्तार और 13 मार्च का सेहरी टाइम क्या है? इस्लामिक कैलेंडर से नोट करें अपने शहर का समय

Today Sehri/Iftar time: रमजान में सेहरी और इफ्तार का बहुत महत्व होता है. सेहरी करने…

Last Updated: March 12, 2026 11:04:25 IST

Lado Lakshmi Yojana: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये, कौन उठा सकता है योजना का लाभ? जानें अप्‍लाई करने की प्रक्रिया

योजना के तहत हर महीने उन्हें 2100 रुपये की राशि दी जाएगी. अगर आप इस…

Last Updated: March 12, 2026 11:04:12 IST

Car Engine Tips: क्या आप भी करते हैं ये 4 गलतियां? बिलकुल न करें नजरअंदाज नहीं तो महंगी कार हो सकती है कबाड़

अगर आप भी यह गलतियां करते हैं तो आज से ही इसमें सुधार करें नहीं…

Last Updated: March 12, 2026 10:58:33 IST

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद मुश्किल में हार्दिक पांड्या, तिरंगे का अपमान करने का लगा आरोप; शिकायत दर्ज

Hardik Pandya Controversy: भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान करने…

Last Updated: March 12, 2026 11:05:31 IST

Entertainment News: प्रियंका चोपड़ा की द ब्लफ बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्ट्रीमिंग ओरिजिनल फिल्म, फैंस ने दिए पॉजिटिव रिव्यू

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई फिल्म 'द ब्लफ़'…

Last Updated: March 12, 2026 10:55:07 IST