<
Categories: Education

GATE 2026 आंसर की, रिस्पॉन्स शीट gate2026.iitg.ac.in पर जारी, रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट

GATE 2026 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी हो गई है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरण देख सकते हैं, रिजल्ट मार्च में आएगा।

GATE Answer Key 2026 Released: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) की प्रोविजनल आंसर की और कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. इसके बाद अब मार्च में इसका रिजल्ट भी जारी किया जाएगा. जो अभ्यर्थी इस साल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपना रिस्पॉन्स और मास्टर आंसर की चेक कर सकते हैं. 

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, कैंडिडेट रिस्पॉन्स URL, मास्टर क्वेश्चन पेपर और उसकी आंसर की GOAPS पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है. इससे उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://goaps.iitg.ac.in/login के जरिए भी आंसर की देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार आंसर की डाउनलोड भी कर सकते हैं.

GATE 2026 Answer Key ऐसे करें डाउनलोड

GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं.
होम पेज पर “GATE 2026 Answer Key and Response Sheet” लिंक पर क्लिक करें.
नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स (Enrollment ID/Email ID और पासवर्ड) दर्ज करनी होंगी.
सबमिट करते ही आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
ध्यान से अपने उत्तर मिलाएं और पीडीएफ डाउनलोड कर लें.
भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

कब हुई थी GATE 2026 परीक्षा?

GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में हुई थी। प्रश्न पत्र में तीन प्रकार के सवाल शामिल थे:

मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQs)
मल्टीपल सिलेक्ट क्वेश्चन (MSQs)
न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT)

GATE परीक्षा क्यों है महत्वपूर्ण?

GATE एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स/ह्यूमैनिटीज जैसे विभिन्न विषयों में उम्मीदवारों की समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता को परखती है. इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर IITs, NITs और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में M.Tech और उच्च शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश मिलता है. साथ ही, कई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां (PSUs) भी भर्ती के लिए GATE स्कोर स्वीकार करती हैं.

रिजल्ट कब आएगा?

GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा. तब तक उम्मीदवार अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट के जरिए संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं. अधिक अपडेट और आधिकारिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

8th Pay Commission: अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 हुआ तो सरकारी कर्मचारियों की चांदी! इतनी हो जएगी सैलरी; देखें पूरा गणित

8th Pay Commission: पता करें कि अगर आठवें Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.0 से…

Last Updated: October 7, 2026 15:09:09 IST

Airtel Postpaid Plan: एयरटेल ने दिया बड़ा झटका महंगे हुए पोस्टपेड प्लान, फ्री में मिलेगी ये चीज

Airtel Postpaid Plan: एयरटेल का यह कदम ऐसे समय में आया है जब वोडाफोन आइडिया…

Last Updated: October 7, 2026 14:58:39 IST

Delhi Crime News: तीन महीने पहले हुआ ब्रेकअप, नाराज एक्स लिव-इन पार्टनर ने किया कांड; तेजाब डालकर…

Delhi Crime News: दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: October 7, 2026 14:56:31 IST

पारूल विश्वविद्यालय को THE वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027 में स्थान, गुजरात का एकमात्र विवि

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालयने टाईम्स हायर एज्युकेशन (THE) वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027…

Last Updated: October 7, 2026 14:22:18 IST

Instagram पर 50 लोगों ने देखा मौत का मंजर, शादी करना चाहता था कपल; माता-पिता ने किया मना तो…

Dahod Instagram Live Suicide : गुजरात के दाहोद में 22 साल का युवक और 16…

Last Updated: October 7, 2026 14:20:54 IST

Ajit Agarkar के विदाई पर भावुक हुए Gautam Gambhir, कही ऐसी बात; सुन दंग गए खिलाड़ी

Ajit Agarkar Farewell: गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर अजीत अगरकर के लिए एक खास…

Last Updated: October 7, 2026 14:19:12 IST