<
Categories: खेल

IND vs SA 2nd Test Day 3: ये क्या कर रहे हैं भारतीय बल्लेबाज? अब तक 7 विकेट खो चुके हैं, सीरीज़ बचाना पड़ रहा भारी

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका के बड़े स्कोर के सामने टीम इंडिया तीसरे दिन लड़खड़ा गई और 153 पर 7 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही है. सीरीज़ बचाने के लिए भारत को यह टेस्ट हर हाल में जीतना होगा, वरना गुवाहाटी से सीधे हार का टिकट कट सकता है.

India vs South Africa Guwahati Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज़ का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चल रहा है. आज, 24 नवंबर मैच का तीसरा दिन है. खबर लिखे जाने तक पहली पारी में भारत का स्कोर 153 रन है, जबकि उसके 7 विकेट गिर चुके हैं. कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर नाबाद बल्लेबाज हैं. साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम इंडिया को सीरीज़ ड्रॉ कराने के लिए यह मैच जीतना ज़रूरी है. भारतीय टीम कोलकाता टेस्ट 30 रन से हार गई थी. इस हार के बाद भारत सीरीज़ में 0-1 से पीछे है.

कैसा रहा भारतीय बल्लेबाजों का हाल?

भारत की पहली पारी में, ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने दूसरे दिन के आखिरी सत्र में लगातार बैटिंग की और साउथ अफ्रीकी बॉलर्स को कोई विकेट नहीं लेने दिया. हालांकि, भारतीय पारी में सिर्फ़ 6.1 ओवर ही फेंके गए. खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल लगभग आधा घंटा पहले खत्म करना पड़ा.

तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने दम दिखाया. यशस्वी ने कुछ अच्छे शॉट खेले, जबकि राहुल का डिफेंस मज़बूत था. राहुल और यशस्वी ने पहले विकेट के लिए 65 रन की पार्टनरशिप की. राहुल 22 रन पर केशव महाराज का शिकार हुए. राहुल के आउट होने के थोड़ी देर बाद यशस्वी ने अपनी फिफ्टी पूरी की. यशस्वी ने 85 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्का लगाकर अपना 13वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया.

यशस्वी जायसवाल को स्पिनर साइमन हार्मर ने 58 रन पर आउट किया. इसके बाद साइमन हार्मर ने साई सुदर्शन (15 रन) को सस्ते में आउट कर दिया. भारत का चौथा विकेट ध्रुव जुरेल (0 रन) के रूप में गिरा, जिन्हें मार्को जेनसेन ने कैच किया. कप्तान ऋषभ पंत (7 रन) से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने भी निराश किया. पंत को मार्को जेनसेन ने आउट किया.

दक्षिण अफ्रीका की पारी इस प्रकार थी

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. साउथ अफ्रीका की पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. मुथुसामी ने 206 गेंदों पर 109 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे. यह मुथुसामी के इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था. मेहमान टीम के लिए मार्को जेनसन ने धमाकेदार बैटिंग की.

मार्को जेनसन ने 91 गेंदों पर 93 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 6 चौके शामिल थे. ट्रिस्टन स्टब्स (49 रन), काइल वेरिन (45 रन), टेम्बा बावुमा (41 रन), एडेन मार्करम (38 रन), और रयान रिकेल्टन (35 रन) ने भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया. भारतीय टीम के लिए चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए. रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को भी 2-2 विकेट मिले.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST