Donald Trump Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक फोटो शेयर कर खलबली मचा दी है. दरअसल, ट्रंप ग्रीनलैंड की धरती पर अमेरिका का झंडा लगाते हुए ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बता रहे हैं.
donald trump greenland
Donald Trump Greenland Post: अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप लगातार चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ग्रीनलैंड से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में ट्रंप ग्रीनलैंड की जमीन पर अमेरिकी झंडे के साथ खड़े दिख रहे हैं. उनके साथ विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और उपराष्ट्रपति माइक पेंस भी खड़े हैं. इस पोस्ट में ट्रंप ग्रीनलैंड को आधिकारिक तौर पर अमेरिका का हिस्सा घोषित करने का दावा करते दिख रहे हैं.
यह ध्यान देने वाली बात है कि वेनेजुएला पर हमले के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ध्यान ग्रीनलैंड पर चला गया है.
ट्रंप ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं और अमेरिकी सेना को ग्रीनलैंड भेजा जा रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप लगातार ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं. फिलहाल इस मुद्दे पर अमेरिका और कई यूरोपीय देशों के बीच तनाव चल रहा है और हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. इसलिए यह समझना जरूरी है कि ग्रीनलैंड में ऐसा कौन सा खजाना छिपा है जिसे अमेरिका इतने सालों से हासिल करने की कोशिश कर रहा है.
ग्रीनलैंड को लेकर धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दे रहे हैं. उन्होंने कहा है कि अमेरिका को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है. इसीलिए वह ग्रीनलैंड पर पूरा कंट्रोल चाहते हैं. हालांकि, ग्रीनलैंड ने इसका विरोध किया है और कहा है कि वह अपनी आजादी से कोई समझौता नहीं करेगा.
ग्रीनलैंड आर्कटिक महासागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर के बीच स्थित एक द्वीप है. ग्रीनलैंड कोई देश नहीं है, बल्कि डेनमार्क का एक स्वायत्त क्षेत्र है. ग्रीनलैंड की सुरक्षा और जरूरी नीतियों की जिम्मेदारी डेनमार्क की है. ग्रीनलैंड की कुल आबादी सिर्फ 57,000 है और यह बहुत खूबसूरत जगह है. इनुइट लोग हजारों सालों से वहां रहते आए हैं और उनकी आधिकारिक भाषा ग्रीनलैंडिक है.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…