<

SA20 2027: टोनी डी जॉर्जी ने डरबन सुपर जायंट्स को दी बड़ी उम्मीद, बोले- पहला मैच जीतना बेहद जरूरी…

एसए20 2027 से पहले डरबन सुपर जायंट्स के बल्लेबाज टोनी डी ज़ॉर्जी ने कहा कि टूर्नामेंट में पहले मैच की जीत टीम का आत्मविश्वास बढ़ाती है. उन्होंने कप्तान एडेन मार्करम के अनुभव और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी को टीम की सबसे बड़ी ताकत बताया.

साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज टोनी डी ज़ॉर्जी एसए20 2027 सीजन में नई टीम डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने हाल ही में सनराइजर्स ईस्टर्न केप का साथ छोड़कर इस फ्रेंचाइजी का दामन थामा है. पिछले सीजन के क्वालिफायर मुकाबले में सेंचुरियन के मैदान पर उन्होंने 78 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. अब उनका लक्ष्य डरबन सुपर जायंट्स को पहली बार एसए20 चैंपियन बनाना है.

पिछले सीजन टीम पांचवें स्थान पर रही थी, इसलिए इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. डरबन सुपर जायंट्स की टीम में कप्तान एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, जोस बटलर, सुनील नरेन और डेवॉन कॉनवे जैसे कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं. टीम 19 जनवरी 2027 को प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. टूर्नामेंट के लीग चरण में सभी टीमों को 10-10 मैच खेलने हैं, जिसके बाद नॉकआउट मुकाबले होंगे. टोनी डी ज़ॉर्जी का मानना है कि पहले मैच में जीत मिलने से पूरी टीम का आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे के मुकाबलों में लय बनाए रखना आसान हो जाता है.

मार्करम के अनुभव पर जताया भरोसा

टोनी डी ज़ॉर्जी ने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी इस टूर्नामेंट में काफी अहम भूमिका निभाएगी. उन्होंने बताया कि कप्तान एडेन मार्करम को साउथ अफ्रीका की पिचों और खासकर सेंचुरियन की परिस्थितियों का शानदार अनुभव है. उनके मुताबिक टीम के सभी स्थानीय खिलाड़ी भी इन हालात से अच्छी तरह परिचित हैं. डी ज़ॉर्जी ने यह भी कहा कि सेंचुरियन ऐसा मैदान है जहां अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं और दर्शकों का शानदार समर्थन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा देता है.

मार्करम का रिकॉर्ड बढ़ा रहा टीम का भरोसा

टोनी डी ज़ॉर्जी ने अब तक एसए20 में 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 189 रन बनाए हैं. उनके नाम एक अर्धशतक भी दर्ज है. वहीं, एडेन मार्करम का सेंचुरियन में रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने इस मैदान पर टी20 क्रिकेट की 25 पारियों में 783 रन बनाए हैं. उनका औसत 43.5 और स्ट्राइक रेट 143.4 का रहा है. एसए20 में सेंचुरियन पर उनका औसत 55.5 और स्ट्राइक रेट 150 है. ऐसे में डरबन सुपर जायंट्स को उम्मीद है कि कप्तान का अनुभव और टीम के स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन उन्हें इस बार खिताब तक पहुंचाने में मदद करेगा.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST