<

Vaibhav Sooryavanshi: जर्सी नंबर बदलने से भी नहीं बदली वैभव की किस्मत! डेब्यू मैच में फ्लॉप शो, आखिर क्यों चिपकाया था अपनी पीठ पर टेप?

Why Vaibhav Suryavanshi Taped his jersey number in Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी डेब्यू में वैभव सूर्यवंशी 8 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनकी जर्सी पर चिपका टेप चर्चा का विषय बन गया. जानिए 3 नंबर जर्सी से जुड़ा उनका खास कनेक्शन.

वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 में अपना डेब्यू मैच खेल रहे हैं. एक ओर जहां वैभव के डेब्यू पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं, वहीं यह मुकाबला उनके लिए कुछ खास नहीं रहा. बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेले जा रहे मैच में ईस्ट जोन की तरफ से बैटिंग करते हुए वैभव महज 6 गेंद ही मैदान पर टिक सके. हालांकि, मैच में कम वक्त बिताने के बावजूद 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. टूर्नामेंट से ठीक पहले वैभव को ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाया गया था, जहां वह कप्तान ईशान किशन के साथ टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने निडर अंदाज के लिए पहचान बना चुके वैभव से रेड-बॉल क्रिकेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी. हालांकि, उनकी पहली पारी काफी छोटी साबित हुई. वैभव ने अपनी पुरानी शैली में बल्लेबाजी की शुरुआत की और क्रीज पर आते ही दो चौके जड़े. लेकिन नॉर्थ ईस्ट जोन के तेज गेंदबाज बिस्वजीत कोंगथौजम ने जल्द ही उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. 

मैदान पर वैभव का सफर भले ही छोटा रहा, लेकिन उनकी जर्सी ने फैंस का ध्यान खींच लिया. जब वह आउट होकर वापस लौट रहे थे, तब उनकी ईस्ट जोन की जर्सी के पीछे लिखे नंबर पर टेप चिपका हुआ दिखाई दिया.

वैभव ने जर्सी पर क्यों चिपकाया टेप?

जर्सी पर टेप लगाने की आधिकारिक वजह अभी साफ नहीं हुई है, लेकिन फैंस के बीच इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी को आमतौर पर 3 नंबर की जर्सी में देखा जाता है.

राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए और टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते वक्त वैभव ने 3 नंबर की जर्सी ही पहनी थी. ऐसे में माना जा रहा है कि वह दलीप ट्रॉफी में भी अपना पसंदीदा नंबर 3 ही पहनना चाहते थे, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी जर्सी के नंबर 13 में नंबर 1 को टेप से छिपा दिया हालांकि जर्सी का नंबर बदलने से वैभव वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन कुछ ख़ास प्रभावी नहीं दिखा.

वैभव सूर्यवंशी क्यों पहनते हैं 3 नंबर की जर्सी?

3 नंबर के पीछे वैभव का एक खास जुड़ाव है. उन्होंने खुद खुलासा किया था कि इस नंबर का चुनाव उनकी मां की सलाह और न्यूमरोलॉजी (अंक ज्योतिष) के आधार पर हुआ है. 2025 में अंडर-19 एशिया कप से पहले ‘इंडिया ए’ के मीडिया डे पर वैभव ने बताया था, ‘मेरी मम्मी ने मुझसे कहा था कि 12 नंबर लेने का कोई मतलब नहीं है, सीधे 3 नंबर ही ले लो.’ तभी से 3 नंबर वैभव की पहचान बन गया है और वह हर जगह इसी नंबर की जर्सी पहनना पसंद करते हैं.

हालांकि, उनका पसंदीदा नंबर डेब्यू मैच के नतीजे को नहीं बदल सका और वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. लाल गेंद के इस फॉर्मेट में पहली पारी उनके लिए सबक की तरह रही.

लेकिन महज एक खराब पारी से इस युवा खिलाड़ी को निराश होने की जरूरत नहीं है. 15 साल की उम्र में वैभव के प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की यह सिर्फ शुरुआत है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price October 5: आज कितना महंगा है पेट्रोल-डीजल? 5 अक्टूबर के नए रेट जारी, दिल्ली से मुंबई तक चेक करें कीमत

Petrol and diesel prices today October 5: भारत में फ्यूल की कीमतें रेगुलर अपडेट होती…

Last Updated: October 5, 2026 07:27:59 IST

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST