Chunav 2027: 2027 में आगामी चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो ने रणनीति तय कर ली है. इसके लिए उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया है. इस पोस्ट में बताया गया है कि बसपा यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी.
बसपा प्रमुख मायावती
Chunav 2027: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी चुनावों के लिए बड़ा एलान किया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रेस रिलीज शेयर की है. इसमें कहा गया है कि बसपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी. 25 अगस्त 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मायावती ने पंजाब के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं.
इस प्रेस रिलीज में बड़ी बात ये है कि आगामी चुनाव बसपा किस पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. इससे साफ है कि पार्टी उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन या समझौता किए बिना अकेले चुनाव लड़ेगी. पार्टी के अनुसार, चुनावी गठबंधन से BSP को सीट और वोट प्रतिशत दोनों में होने वाले नुकसान से बचाने के लिए यह रणनीति अपनाई गई है.
25-08-2026-BSP PRESSNOTE-PUNJAB STATE REVIEW MEETING pic.twitter.com/FnybMBfUbk
— Mayawati (@Mayawati) August 25, 2026
मायावती ने पंजाब में पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने पर जोर देते हुए संगठन के कामकाज की समीक्षा की. आगामी विधानसभा चुनाव में कर्मठ और ईमानदार लोगों को पार्टी उम्मीदवार बनाने पर विशेष जोर दिया है. मायावती ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे पंजाब में संगठन मजबूत करने पर जोर दें. साथ ही बसपा की नीतियों को और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की है.
प्रेस रिलीज में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि 9 अक्तूबर को BSP के संस्थापक और जन्मदाता कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई जाएगी. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है. पिछले साल दिए गए दिशानिर्देश के अनुसार ही इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाना चाहिए.
मायावती के जन्मदिन के मौके पर बर साल 15 जनवरी को बसपा की तरफ से ‘जनकल्याणकारी दिवस’ मनाया जाता है, वहीं इस बार 15 जनवरी 2027 को जनकल्याणकारी दिवस के मौके पर पिछली बार के मुकाबले ज्यादा बेहतर आर्थिक सहयोग करने की बात कही गई है. उन्होंने प्रेस रिलीज में इसे अंबेडकरवादी कार्यों और BSP मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी बताया है.
Bihar Crime: घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए. घर पहुंचकर लड़की ने…
Petrol and diesel prices today October 5: भारत में फ्यूल की कीमतें रेगुलर अपडेट होती…
khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…
Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…
Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…
Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…