Love In Tokyo: 1966 में रिलीज हुई फिल्म लव इन टोक्यो भारत की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसे जापान में शूट की गई थी. फिल्म का सायोनारा गाना काफी फेमस हुआ था. अभिनेत्री आशा पारेख और जॉय मुखर्जी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था.
लव इन टोक्यो का सायोनारा गाना
Love In Tokyo Sayonara Song: प्रमोद चक्रवर्ती द्वारा डायरेक्ट की गई ‘लव इन टोक्यो’ फिल्म 1966 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म केवल एक रोमांटिक फिल्म नहीं बल्कि इसे उस दौर में हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा प्रयोग थी. इसकी कहानी का एक बड़ा हिस्सा जापान में शूट हुई थी. पहली बार ऐसा हुआ था कि जापान की खूबसूरती को इतने बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने पेश किया गया था. अभिनेत्री आशा पारेख ने भी इस बारे में कहा था कि उन्हें लगता है कि लव इन टोक्यो पहली ऐसी फिल्म थी, जिसे जापान में शूट किया गया था.
1966 की लव स्टोरी लव इन टोक्यो की बात करें, तो फिल्म में जॉय मुखर्जी, आशा पारेख, महमूद और प्राण ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इसका संगीत शंकर-जयकिशन ने दिया. वहीं गीत हसरत जयपुरी और शैलेंद्र ने लिखे थे. कहानी में जॉय मुखर्जी ने अशोक का किरदार निभाया था, जो अपनी मां के कहने पर टोक्यो जाता है. यहां वो अपने बड़े भाई के बेटे की तलाश करता है. आशा का किरदार परिस्थितियों के हिसाब से अलग-अलग भेष बदलता है. यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू होती है. इस फिल्म की शूटिंग जापान के टोक्यो, गिंजा, टोक्यो टावर, हनेडा एयरपोर्ट, उएनो और हिरोशिमा जैसी जगहों पर शूट की गई है.
कहा जाता है कि उस दौरान हिंदी फिल्म विदेश में जाकर शूट करना काफी मुश्किल था. जापान की सड़कें, इमारतें, पार्क, स्टेशन और वहां की संस्कृति भारतीय दर्शकों के लिए काफी अलग थी, जो किसी बाहरी दुनिया जैसा था. फिल्म में जॉय और आशा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया. जॉय का आशा से प्यार में पड़ना और उनके अलग-अलग रूपों में पहचानने की कोशिश अलग-अलग तरीके से फनी और कई बार इमोशनल कर देता है.
लव इन टोक्यो में सायोनारा नाम का गाना, उस दौर में काफी पसंद किया गया था. ये जापान के एक शब्द ‘सायोनारा’ यानी बाय, विदा या अलविदा पर बना है. ‘सायोनारा सायोनारा’ गाने को लता मंगेशकर ने गाया था और इसे हसरत जयपुरी ने लिखा था. इसका संगीत शंकर-जयकिशन ने दिया था. गाने में इस शब्द को रोमांटिक अंदाज में बदल गया है. वो गाने में कहती है कि आज उसे जाने दो और वो अगले दिन मिलने के लिए फिर आएगी. शूटिंग में टोक्यो का हिबिया पार्क भी दिखाया गया है.
ये भी पढ़ें: शमशाद बेगम का वो शरारती गाना, जो 72 साल बाद भी लोगों के दिलों पर करता है राज, चंचल अदाओं ने लूटी महफिल
khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…
Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…
Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…
Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…
Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…