<

विनय कुमार की खुली किस्मत… हेड कोच बनाए जाने की तैयारी, टीम इंडिया में नहीं चला था लंबा करियर

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आर विनय कुमार कर्नाटक की मेंस क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बनने जा रहे हैं. वह 2026-27 घरेलू सीजन से टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे और येर्रे गौड़ की जगह लेंगे. विनय की कप्तानी में कर्नाटक ने लगातार दो रणजी ट्रॉफी खिताब जीते थे.

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व खिलाड़ी विनय कुमार 2026-27 घरेलू सीजन से कर्नाटक मेंस क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बन सकते हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 42 साल के विनय कुमार येर्रे गौड़ की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे. पिछले सीजन में कर्नाटक की टीम रणजी ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था. विनय अब टीम की मैनेजमेंट संभालेंगे.

विनय कुमार का कर्नाटक क्रिकेट से काफी पुराना और मजबूत रिश्ता रहा है. उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को 2013-14 और 2014-15 में लगातार दो रणजी ट्रॉफी खिताब जिताए थे. इन दोनों सीजन में कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी भी अपने नाम की थी. कर्नाटक का पिछला घरेलू खिताब 2024-25 सीजन में आया था, जब टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ को 36 रन से हराया था.

विनय कुमार का शानदार क्रिकेट करियर
भले विनय का टीम इंडिया में करियर ज्यादा लंबा नहीं चल सका लेकिन विनय कुमार ने 2010 से 2013 के बीच भारत के लिए एक टेस्ट, 31 वनडे और नौ टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने आईपीएल में 105 मुकाबले खेले और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोच्चि टस्कर्स केरल, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे. 2021 में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कमेंटेटर और मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट के तौर पर काम किया.

कर्नाटक को फिर चैंपियन बनाने की चुनौती
विनय के साथ उनके पूर्व कर्नाटक टीम साथी दीपक चौगुले फील्डिंग कोच की भूमिका संभाल सकते हैं. वहीं, मंसूर अली खान के गेंदबाजी कोच के पद पर बने रहने की उम्मीद है. 2026-27 रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक को एलीट ग्रुप बी में रखा गया है. इस ग्रुप में हैदराबाद, त्रिपुरा, आंध्र, पंजाब, असम, सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं. ऐसे में विनय के सामने टीम को फिर से घरेलू चैंपियन बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Silver Price Today 29 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर! एक झटके में 1,487 सस्ती हुई सिल्वर, जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today 29 October 2026: 29 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में गिरावट…

Last Updated: October 29, 2026 10:07:57 IST

Karwa Chauth 2026: दिल्ली नहीं भारत के इस राज्य में सबसे पहले दिखेगा करवाचौथ का चांद, जानें भारत के बड़े शहरों में कब होगा चांद का दीदार

Karwa Chauth 2026:पूरे देश में चांद निकलने का समय अलग-अलग होता है. इसलिए, महिलाएं इस…

Last Updated: October 29, 2026 09:27:14 IST

Caught on Camera: करवा चौथ के शॉपिंग में लगी थी पत्नी, पति दूसरे औरत के साथ मना रहा था रंगरलियां; बीच रास्ते में फिर जो हुआ…

Caught on Camera: करवा चौथ से एक दिन पहले इंदौर की शालीमार टाउनशिप के बाहर…

Last Updated: October 29, 2026 09:12:26 IST

UP DA Hike: सरकारी नौकरी वालों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में हो सकती है इतने परसेंट की बढ़ोतरी; जान चौंक जाएंगे आप

UP DA Hike:राज्य सरकार ने इससे पहले मई 2026 में राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के…

Last Updated: October 29, 2026 09:09:25 IST

UP Government Job: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को बड़ा झटका, इन लोगों को नहीं मिलेगी जॉब; नए नियम का किया एलान

UP Government Jobs Character Verification: नई पॉलिसी के तहत, कुछ खास कैटेगरी के क्राइम में शामिल…

Last Updated: October 29, 2026 08:53:53 IST

Udta Teer Box Office Collection: छठे दिन भी जारी है ‘उड़ता तीर’ की कमाई का सिलसिला, जानिए कितना रहा कलेक्शन?

Udta Teer Box Office Collection Day 6: फिल्म 'उड़ता तीर' (Udta Teer) के बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 29, 2026 08:42:56 IST