<
Categories: मनोरंजन

क्या सामने आ गया दिशा पाटनी के ब्वॉयफ्रेंड का चेहरा? वायरल वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस

Disha Patani Boyfriend Talwiinder Reveal: वायरल वीडियो में दिशा एक शख्स की बांह पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं. इसके बाद इंटरनेट पर लोग दावा कर रहे हैं कि ये पंजाबी सिंगर तलविंदर हैं.

Disha Patani Talwiinder Relationship: अपनी खूबसूरती और सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर चर्चा में आ जाती हैं. वह टाइगर श्राफ के साथ ‘बाजी‘ फ्रैंचाइजी की फिल्मीं की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वह अपनी फिल्मों के अलावा अपनी खूबसूरती और ब्वॉयफ्रेंड की वजह से चर्चा में हैं. ताजा मामले में दिशा पाटनी के साथ एक लड़के का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दिशा पाटनी के साथ एक लड़का नजर आ रहा है, जिसे सिंगर तलविंदर बताया जा रहा है. यह काफी दिनों से चर्चा में है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इस खबर में कितनी सच्चाई है? इसकी पुष्टि दिशा पाटनी और तलविंदर की ओर से नहीं की गई है. दिशा पाटनी और फेमस पंजाबी सिंगर तलविंदर को पिछले दिनों नूपुर सेनन की शादी में देखा गया. दोनों के रिलेशनशिप के अफवाहों के बीच अब सिंगर की एक्स गर्लफ्रेंड का लेटेस्ट पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है.

उधर, लव रिलेशन को लेकर तलविंदर और दिशा ने अपनी ओर से कुछ नहीं कहा है कि नूपुर की शादी से पहले दिशा को गोवा में एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया था, लेकिन उस समय एक्टर अरशद वारसी भी उनके साथ मौजूद थे. इस बीच एक पुराना वीडियो आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसमें मिस्ट्री मैन तलविंदर ही हैं.

11 जनवरी को नूपुर की शादी में नजर आए थे तलविंदर!

यहां पर बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी 11 जनवरी, 2026 को हुई. उदयपुर में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के साथ दोनों की शादी हुई. शादी में एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर भी नजर आए. अब चर्चा हो रही है कि तलविंदर का चेहरा आखिरकार रिवील हो गया है. वह दिशा के साथ नजर आए. दावा किया जा रहा है कि नूपुर और स्टेबिन की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें कथित तौर पर पहली बार तलविंदर का चेहरा साफ दिखाई दिया. 

तलविंदर का चेहरा अब तक है लोगों से दूर

यहां पर बता दें कि तलविंदर एक मशहूर सिंगर हैं लेकिन उन्होंने आज तक पब्लिक में अपना चेहरा कभी नहीं दिखाया. वह अक्सर अपना चेहरा पेंट से ढककर रखते हैं. यही वजह है कि चेहरे के पेंट से ही अब उनकी पहचान है. तलविंदर ने साल 2018 में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी. तलविंदर के गाने- नशा, धुंधला, ख्याल… फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. अक्टूबर 2024 में तलविं तलविंदर ने अपनी पहली एल्बम ‘मिसफिट’ रिलीज की थी. वो दुआ लीपा और जी-ईजी जैसे इंटरनेशनल कलाकारों के साथ लाइव परफॉर्म कर चुके हैं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST