<

सर गैरी सोबर्स के निधन से सदमे में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर भी हुए भावुक, जानें क्या लिखा?

Sir Gary Sobers Death: वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन से विश्व क्रिकेट में शोक की लहर फैल गई है. गैरी सोबर्स के निधन पर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का रिएक्शन सामने आया है.

Sir Gary Sobers Death: वर्ल्ड क्रिकेट ने शुक्रवार (17 जुलाई) को एक महान ऑलराउंडर को खो दिया. वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर गारफील्ड सोबर्स ने शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर सामने आते ही विश्व क्रिकेट में शोक की लहर फैल गई. सर गारफील्ड  सोबर्स को दुनिया को महानतम ऑलराउंडर्स में गिना जाता था, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरी दुनिया में अपना दबदबा बनाया. ऐसे में उनके निधन पर दुनिया भर के क्रिकेटर्स शोक में डूब गए हैं.

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी सर गैरी सोबर्स के निधन पर रिएक्ट किया है. कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. कोहली ने लिखा, ‘क्रिकेट ने अपने सबसे महान खिलाड़ियों में से एक को खो दिया है, सर गारफील्ड सोबर्स, आपकी आत्मा को शांति मिले. आपकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.’

सचिन तेंदुलकर भी हुए भावुक

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर भी सर गैरी सोबर्स के निधन पर भावुक हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘इस बात को हजम करना बेहद मुश्किल है कि गैरी सोबर्स अब इस दुनिया में नहीं रहे. मैं हमारे साथ बिताए गए पलों को देख रहा था. मुझे 2003 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड देने से लेकर मेरे शतकों का शतक मारने की उपलब्धि पर उनकी बातें ताज हो गईं. वह हमेशा शानदार थे. मैं बार-बार हमारी कुछ साल पहले लंदन में हुई मुलाकात के बारे में सोच रहा हूं. हम दोनों बैठे थे और क्रिकेट के बारे में बात कर रहे थे. इस बात से मुझे बेहद दुख हो रहा है कि वो हमारी आखिरी मुलाकात बन गई. वे सचमुच ‘बेमिसाल’ थे। उनकी बहुत याद आएगी। सर गैरी, आपकी आत्मा को शांति मिले.’

कौन थे सर गैरी सोबर्स?

विश्व के महानतम ऑलराउंडर में शुमार सर गैरी सोबर्स का जन्म साल 1936 में बारबाडोस के ब्रिजटाउन में हुआ था. उन्होंने 1954 से 1974 के बीच 93 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 57.78 की औसत से 8,032 रन बनाए. इसमें 26 शतक और 30 अर्धशतक शामिल थे. साथ ही गैरी सोबर्स ने टेस्ट क्रिकेट में 235 विकेट हासिल किए. इसके अलावा गैरी सोबर्स ने एक वनडे मैच भी खेला, जिसमें एक विकेट हासिल किए.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST